Samachar Nama
×

IPL 2022 MI vs DC जानिए किस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं मुंबई और दिल्ली 

DC VS MI

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।।आईपीएल    में  69 वें मैच के तहत शनिवार को  मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच  भिड़ंत होगी।दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इस मैच के तहत    दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की जंग रहने वाली है।   दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो बड़ी जीत दर्ज  करना होगी , तब जाकर वह टॉप    4 में जगह बना पाएगी।

IPL 202 MI vs DC के बीच होगी भिड़ंत, जानिए पिच  -रिपोर्ट और मौसम का हाल 
 

--1--1-1111111111111111111.GIF

दिल्ली कैपिटल्स   13 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर  प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। चौथे नंबर पर 14 मैचों में 16 अंक लेकर आरसीबी मौजूद है । दिल्ली को आरसीबी को  पछाड़ने के लिए बड़ी जीत दर्ज करना होगी। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

IPL 2022 Riyan Parag ने रचा इतिहास, तोड़ा इन दो दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
 

--1--1-1111111111111111111.GIF

और वह      13 मैचों में तीन जीत के साथ  6 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे  आखिर में है।सबसे  बड़ा  सवाल है कि आज के मैच के तहत दिल्ली और मुंबई   अहम बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती हैं। मुंबई इंडियंस  अपने आखिरी लीग मैच में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका दे सकती है ।  

IPL 2022 CSK को मात देकर प्लेऑफ में पहुंची RR, देखें Points Table का हाल 
 

--1--1-1111111111111111111.GIF

अर्जुन  पिछले  दो साल से   मुंबई इंडियंस टीम  का हिस्सा  हैं लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।मुंबई ने इस साल अर्जुन  को  30 लाख रुपए  की बोली लगाकार खरीदा था ।इस  बात की पूरी संभावना है कि अर्जुन आज  के मुकाबले में डेब्यू कर सकते हैं ।दिल्ली की टीम भी जीत के लिए मजबूत प्लेइंग इलेवन उतराने वाली है।
--1--1-1111111111111111111.GIF

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, सरफराज खान/पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह/अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे। 

Share this story