Samachar Nama
×

IPL 2022 CSK को मात देकर प्लेऑफ में पहुंची RR, देखें Points Table का हाल 
 

RR VS CSK0-1-11

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने   चेन्नई सुपरकिंग्स को 5  विकेट से मात  देकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर  लिया है । बीते दिन लीग के 68 वें मैच के तहत  राजस्थान रॉयल्स  और चेन्नई सुपरकिंग्स  के बीच    रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली है। राजस्थान रॉयल्स  आईपीएल 2022 के प्लेऑफ  में पहुंचने वाली तीसरी टीम है ।उससे पहले  गुजरात टाइटंस और    लखनऊ सुपरजायंट्स  ने क्वालिफाई किया है।

IPL 2022  RR VS CSK के मैच में इन बल्लेबाजों ने जमकर उड़ाए छक्के -चौके, देखें VIDEO
 


गुजरात टाइंटस  की टीम20  अंक के साथ टॉप पर मौजूद है।वहीं राजस्थान रॉयल्स   18अंक के साथ दूसरे स्थान पर   लखनऊ सुपजायंट्स   भी 18 अंक के साथ तीसरे स्थान है। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

IPL 2022 RR VS CSK Highlights राजस्थान ने 5 विकेट से चेन्नई को दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स VIDEO

अब   अंक तालिका में चौथे स्थान के लिए आरसीबी और    दिल्ली कैपिटल्स के बीच  जंग है। आरसीबी के  14  मैचों में 16 अंक हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।  दिल्ली कैपिटल्स के  13 मैचों में 14 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।  

CSK vs RR Moeen Ali का आया तूफान, 6,4,4,4,4,4 के साथ एक ओवर में बटोरे 26 रन
 

Breaking IPL 2022 RR VS CSK Live---111111111.GIF

दिल्ली कैपिटल्स  अपने आखिरी लीग मैच को बड़े  अंतर जीतकर नेट  रन रेट बेहतर करती है तो वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच सकती है।  बता दें कि  दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी आईपीएल इतिहास की दोनों ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अबतक एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है।इस बार दोनो टीमों की निगाहें पहले प्लेऑफ पर पहुंचने पर रहने वाली है । आरसीबी की टीम   का प्लेऑफ पहुंचना है  मुंबई इंडियंस के  हाथों है। दिल्ली कैपिटल्स को अपना आखिरी लीग मैच   21 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ंना है।

Breaking IPL 2022 RR VS CSK Live---111111111.GIF

11

Share this story