Samachar Nama
×

IPL 202 MI vs DC के बीच होगी भिड़ंत, जानिए पिच  -रिपोर्ट और मौसम का हाल 

mi  vs dc

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 के 69 वें मैच के तहत  मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने वाली है । दोनों टीमों के बीच  मुकाबला  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। बता दें कि   मुंबई इंडियंस  प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।लेकिन दिल्ली  की टीम प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की जंग है,  क्योंकि अगर उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो हर हाल में जीत दर्ज करना होगी।  

IPL 2022 Riyan Parag ने रचा इतिहास, तोड़ा इन दो दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
 


 मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मैच से पहले हम यहां     पिच रिपोर्ट और मौसम की बात करने वाले हैं।   आपको बता दें कि  वानखेड़े स्टेडियम की पिच    बल्लेबाजों के लिए हमेशा मददगार रही है ।यहां  की पिच पर आईपीएल  में औसत स्कोर 180 रन रहा है। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है।

IPL 2022 CSK को मात देकर प्लेऑफ में पहुंची RR, देखें Points Table का हाल 

छोटी बाउंड्री  होने की वजह से   बल्लेबाजों को     रन बनाने में  फायदा मिलता है।   वानखेड़े स्टेडियम पर एक बार  फिर  सपाट पिच ही मिलने वाली है।इस मैदान पर टीमें   टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेगी।मौसम की बात  जाए तो मुंबई का    शनिवार को अधिकतम तापमान  32 डिग्री और न्यूनतम तापमान     29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने वाला है।

IPL 2022  RR VS CSK के मैच में इन बल्लेबाजों ने जमकर उड़ाए छक्के -चौके, देखें VIDEO

 वहीं       24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं बारिश की एक फीसदी संभावना है जबकि  नमी  63 फीसदी रहने वाली है।मौजूदा सीजन के तहत दिल्ली कैपिटल्स के  13 मैचों  में  7 जीत के सात 14 अंक हैं, अगर वह  मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज  करती है तो उसके अंक    आरसीबी के बराबर 14 मैचों में 16 अंक हो जाएंगे। दिल्ली तब ही क्वालिफाई कर पाएगी जब उसका नेट रन रेट बेहतर होगा।

Share this story