Samachar Nama
×

IPL 2022 GT vs MI Highlights रोमांचक मैच में मुंबई ने दर्ज की जीत, गुजरात की लगातार दूसरी हार

gt vs mi----1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 का  51 वां मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।  ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए  इस मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को      5 रनों से मात देने का काम किया। मुकाबले की बात की जाए तो  गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।मुंबई इंडियंस पहले खेलते हुए ईशान किशन, रोहित शर्मा और टिम डेविड की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में  6 विकेट पर 177 रन बनाने में  सफल रही।

IPL 2022 GT VS MI मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए गुजरात टाइटंस को दिया 178 रनों का लक्ष्य
 

gt vs mi-0-11111

मुंबई के लिए  ईशान किशन ने    29 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी  खेली। टिम डेविड ने  21 गेंदों में दो चौके 4 छक्के की मदद से  नाबाद 44 रन बनाए।वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने   28 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की दम पर 43 रन  बनाए।

IPL 2022 ब्रावो ने Virat Kohli को बताया चैंपियन, जानिए क्या कुछ कहा 
 

gt vs mi-0-11111

इसके अलावा तिलक वर्मा 21 और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 13 रन निकले। गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए।  अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन और  प्रदीप सांगवान ने 1-1 विकेट चटकाया। दूसरी ओर इसके जवाब में  उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में   5 विकेट पर 172 रन  ही बना सकी।

IPL 2022 GT VS MI Live गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला 

gt vs mi-0-11111

गुजरात के लिए  रिद्धिमान साहा ने  40 गेंदों में   55 रन बनाए, इस दौरान 6 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं शुभमन गिल ने  46 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन  की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए।वहीं डेविड मिलर ने नाबाद 10 और  साई सुदर्शन ने  14 रन की पारी खेली।मुरुगन अश्विन ने दो विकेट चटकाए और कीरोन पोलार्ड ने एक विकेट लिया।
gt vs mi-0-11111

आखिरी  ओवर का रोमांच--
 दोनों टीमों  का  मुकाबला आखिरी ओवर में रोमांचक हो गया था। गुजरात को आखिरी ओवर में    9 रन की जरूरत थी । रोहित शर्मा  ने    डेनियल सैम्स  को गेंदबाजी दी ,क्रीज पर    डेविड मिलर और  राहुल  तेवतिया थे।पहली गेंद पर एक रन बना, लेकिन दूसरी गेंद पर  राहुल तेवतिया रन आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए राशिद खान ने चौथी गेंद पर  एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर कोई  रन नहीं बना और आखिरी गेंद भी  खाली रही।


 

Share this story