Samachar Nama
×

 Breaking IPL 2022 GT VS MI Live गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला 

GT  VS MI

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के  51 वें मैच के तहत गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से  हो  रहा  है।  दोनों टीमों के बीच  मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है ,  जहां   गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।मौजूदा सीजन के तहत    गुजरात और मुंबई के बीच पहली बार  भिड़ंत हो रही है।  हार्दिक पांड्या   अपनी पुरानी टीम  के खिलाफ इस सीजन में पहली बार खेलने उतरेंगे।

IPL 2022 के प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं ये 4 टीमें, सामने आए समीकरण
 


IPL 2022 GT VS MI 1111111111.GIF

मौजूदा सीजन की बात की जाए तो   गुजरात की टीम  का  शानदार प्रदर्शन  रहा है। गुजरात टाइटंस ने  10 में से   8 मैच जीते हैं और वह पहले स्थान पर है   और लगभग वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस की टीम  9 मैच में  से  8  में हार के साथ  प्लेऑफ की दौड़ से  पहले ही बाहर हो चुकी है।

IPL 2022 GT vs MI गुजरात टाइटंस और मुंबई  इंडियंस के मैच का LIVE  प्रसारण देखें यहां  

IPL 2022 GT VS MI 1111111111.GIF

ऐसे में गुजरात के खिलाफ आज के मैच में मुंबई इंडियंस अपनी साख बचाने ही उतरेगी।इस  सीजन  फ्लॉप प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस चाहेगी कि वह  सीजन का अंत  जीत के  साथ करे।  मुंबई इंडियंस  अपने बाकी बचे हुए सभी मैच जीतना चाहेगी।

Dream11 Prediction GT vs MI  किस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान, ऐसी होगी सर्वश्रेष्ठ ड्रीम 11

IPL 2022 GT VS MI 1111111111.GIF

मुंबई इंडियंस जहां अपने  खिलाड़ियों की फॉर्म को  लेकर संघर्ष कर रही है, वहीं गुजरात टाइटंस हर मामले में मुंबई से आगे । रोहित शर्मा की अगुवाई  वाली टीम  के लिए  गुजरात टाइटंस के खिलाफ  जीत दर्ज करना  इतना आसान नहीं रहने वाला है। गुजरात टाइटंस की टीम भी पिछले मैच   हार  गई  थी और अब वह हर हाल में जीत की लय में लौटना चाहेगी।

IPL 2022 GT VS MI 1111111111.GIF

Share this story