Samachar Nama
×

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights जानिए खिताबी मैच में किन बल्लेबाजों ने की छक्के-चौकों की बरसात,देखें video
 

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights -111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल   2022 के फाइनल मैच में राजस्थान रॉयल्स को   7 विकेट से मात देकर  गुजरात टाइटंस चैंपियन बनी है।रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात  टाइटंस और  राजस्थान रॉयल्स  के बीच भिड़ंत हुई।  दोनों टीमों के मैच  खेला गया  यह मैच ज्यादा   हाईस्कोरिंग तो नहीं रहा है, लेकिन मैच में  छक्के और चौके भी  देखने को मिले ।

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights गुजरात टाइटंस डेब्यू सीजन में बनी चैंपियन, फाइनल में राजस्थान को हराया
 

टॉस जीतकर मुकाबले  में बल्लेबाजी  करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स की ओर से  4 छक्के और 11 चौके लगे।  राजस्थान रॉयल्स के लिए  सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने  39 रन की पारी  में 5 चौके लगाए।  यशस्वी जायसवाल ने  22 रन  की पारी  में एक चौका और एक छक्के  छक्का लगाया।

IPL ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी प्रदर्शित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम
 

कप्तान संजू सैमसन  के बल्ले से 2 चौके और  शिमरोन हेटमायर के बल्ले से दो चौके निकले ।वहीं रियान पराग के बल्ले से एक चौका निकला।दूसरी ओर  गुजरात  की ओर से   4 छक्के और    10 चौके निकले ।  गुजरात  टाइटंस के लिए   सलामी बल्लेबाज  शुभमन गिल ने 45 रन की पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया।

IPL 2022 Final RR और GT के बीच होगी जंग, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
 

वहीं हार्दिक पांड्या ने 34 रन की पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। डेविड मिलर ने नाबाद 32 रन की पारी में  3 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं मैथ्यू वेड के बल्लेसे एक चौका  निकला।बता दें कि  गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में  अपना डेब्यू सीजन खेला।

हार्दिक पांड्या की टीम ने अपने  पहले ही सीजन  में खिताब  जीतकर इतिहास रच दिया। हार्दिक पांड्या  की अगुवाई वाली टीम मौजूदा सीजन में  दमदार प्रदर्शन करती हुई  नजर आई।गुजरात टीम  की खिताब जीतने की दावेदार थीऔर उसने ट्रॉफी अपने नाम भी करके   दिखा ही दी।​​​​​​​​​​​​​​

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights मैच में लगे छक्कों का Video

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights मैच में लगे चौकों का Video

Share this story