Samachar Nama
×

IPL 2022 घातक फॉर्म में CSK का बूढ़ा शेर,  PBKS के उड़ाएगा होश 

IPL 2022 घातक फॉर्म में CSK का बूढ़ा शेर, PBKS के उड़ाएगा होश

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022  में    महेंद्र सिंह धोनी   पुराने अवतार में नजर  आ रहे हैं।  धोनी ने अपनी टीम के लिए   मैच फिनिशर  की अच्छे से भूमिका निभाई है । पिछले मैच  के तहत भी उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। बता दें कि  आईपीएल 2022 में  चेन्नई सुपरकिंग्स  की शुरुआत  बेहद खराब  रही । टीम को शुरुआती पांच मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा ।

PBKS vs CSK, IPL 2022 Live Streaming पंजाब और चेन्नई  के मैच का लाइव टेलीकास्ट जानें कब और कहां देख सकेंगे
 


Ms Dhoni --1 Ravindra Jadeja--1111.JPG

हालांकि इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले दो मैचों के तहत   वापसी की है और   अब सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी टीम   अपनी लय  बरकरार रखना चाहेगी।  चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में पंजाब के खिलाफ  महेंद्र सिंह धोनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर     मैच फिनिश  करने की जिम्मेदारी रहने वाली है।

IPL 2022 PBKS vs CSK के बीच आज होगी टक्कर, यहां जानिए कैसी रहेगी पिच व मौसम

IPL 2022 MS Dhoni --11

ऐसे में   टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस सीजन के तहत बात की जाए  तो धोनी ने  7 मैचों में खेलते हुए     120 रन बनाए। महेंद्र  सिंह धोनी के बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। महेंद्र सिंह धोनी का हाईस्कोर इस सीजन में    नाबाद 50 रन रहा है। 

IPL 2022 PBKS vs CSK चेन्नई का मुकाबला पंजाब से, जानिए कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI

IPL 2022 MS Dhoni --11

महेंद्र सिंह धोनी    फिलहाल  40साल के  हैं, लेकिन इस आईपीएल सीजन के तहत  उन्होंने दमदार प्रदर्शन करके दिखा दिया है कि उनके अंदर अब भी क्रिकेट बाकी है।महेंद्र सिंह धोनी की जबरदस्त फॉर्म पर दिग्गज खिलाड़ी भी मुरीद हो रहे हैं। कई दिग्गज खिलाड़ी  महेंद्र सिंह  धोनी    की  तारीफओं के पुल बांध रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ  महेंद्र सिंह  धोनी के प्रदर्शन पर  फैंस  की  नजरें भी रहने वाली हैं।फैंस को उम्मीद है कि   धोनी एक  बार फिर  जलवा दिखाएंगे।

IPL 2022 MS Dhoni --11

Share this story