Samachar Nama
×

IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास  एक मैच  में बना दिए दो बड़े रिकॉर्ड

IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar GT VS SRH111.JPG

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में पंजाब   किंग्स के खिलाफ खेलते हुए     सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर  कुमार ने इतिहास रचने का काम किया । साथ ही उन्होंने दो  बड़े रिकॉर्ड बना डाले  और बड़ा कमाल किया है । भुवी ने आईपीएल  इतिहास में 150 विकेट  पूरे कर लिए हैं।  आईपीएल के इतिहास में आज तक  कोई भी भारतीय   गेंदबाज ये कमाल नहीं कर पाया।

IPL 2022 RR vs KKR आंकड़ों से समझिए, जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी 

IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar SRH VS RR

ओवरऑल  ये कारनामा करने वाले  भुवी 7वें   गेंदबाज हैं ।  बता दें कि  पंजाब के  खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में   रविवार को भुवी ने एक अहम रोल निभाया ।उन्होंने इस मैच में तीन   विकेट हासिल किए। 150 विकेट लेने के अलावा   भुवनेश्वर कुमार ने एक  और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया ।  आईपीएल  के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वह बन गए हैं।

Big News IPL 2022 पर कोरोना का खतरा, Delhi Capitals का एक खिलाड़ी निकला पॉजिटिव

IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar GT VS SRH111.JPG

भुवनेश्वर कुमार  ने पंजाब के ओपनर शिखर धवन का विकेट लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।      भुवी  के नाम अब   53 पॉवरप्ले  विकेट  हो चुके हैं , उन्होंने जहीर खान और संदीप शर्मा को पीछे छोड़ा।बता दें कि भुवनेश्वर कुमार  ने पंजाब किंग्स के खिलाफ  अपने चार ओवरों में   22 रन देकर  3 विकेट लिए।

IPL 2022 RR vs KKR  राजस्थान और कोलकाता की निगाहें जीत पर, ऐसी होंगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar GT VS SRH111.JPG

उन्होंने शिखर धवन, शाहरुख खान और लियाम लिविंगस्टोन का विकेट अपनी झोली में डाला । 150 विकेट लेने वाले अन्य  गेंदबाजों की बात की जाए तो   वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और श्रीलंका के  लसिथ मलिंगा का नाम भी  इस सूची में शामिल है।यही नहीं  विशेष क्लब में भारतीय गेंदबाज लेग स्पिनर अमित मिश्रा, पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह हैं।

IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar GT VS SRH111.JPG

Share this story