Samachar Nama
×

IND vs SA T20I Record दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ Rohit Sharma  का ये धांसू रिकॉर्ड अब भी है कायम
 

Rohit Sharma Birthday: हिटमैन के जन्मदिन पर वाइफ रितिका सजदेह ने शेयर किया प्यारा मैसेज, हर कोई दे रहा जन्मदिन की शुभकामना

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।   भारतीय टीम   9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी 20मैचों की सीरीज खेलने वाली है । इस टी 20 सीरीज से नियमित कप्तान  रोहित शर्मा को आराम दिया  गया है। रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल  कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।   रोहित  शर्मा इस बार टी 20 सीरीज  का हिस्सा भले ही ना बन रहे हों, लेकिन उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के  खिलाफ रोहित शर्मा के एक धांसू रिकॉर्ड की चर्चा है।  

IPL 2022 में खिलाड़ी ही नहीं बल्कि ग्राउंड्समैन पर भी हुई धनवर्षा, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

rohit-virat-india-odi

 

रोहित शर्मा ने 2 जून 2015 को   धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज में दमदार पारी खेलकर धांसू रिकॉर्ड बना दया था ।उन्होंने मैच में  66 गेंदों में 106 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा ने 12 चौके और  5 छक्के लगाए।उनके टी 20  अंतर्राष्ट्रीय  करियर का यह पहला शतक था।रोहित शर्मा शतकीय पारी के बाद  भारत और दक्षिण अफ्रीका  के दरमियान टी 20 में एक पारी में चौके और छक्कों सर्वाधिक रन बनाने वाले  खिलाड़ी बन गए।

कंगारू दिग्गज Brad Hogg ने चुनी  IPL 2022 की बेस्ट इलेवन,  जानें किन्हें दी जगह

 

Rohit Sharma के हाथ कप्तानी आते ही भारत को दिया युवराज सिंह का रिप्लेसमेंट, लगातार विराट-शास्त्री कर रहे थे इग्नोर

रोहित शर्मा ने  अपनी पारी में सीमा रेखा के पार भेजकर कुल 78 रन जोड़े, जिसमें चौकों से 48 और छक्कों से 30 रन जुटाए। आपको बता दें कि एक  पारी में चौकों और छक्कों की सबसे ज्यादा रन बनाने वाले  खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना हैं।

IND VS SA T20 सीरीज के लिए कब तक जुटेगी Team India, आई बड़ी अपडेट

IND vs WI, फेल हुआ Rohit Sharma का तुरप का इक्का, नंबर-4 पर हुए फ्लॉप, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

उन्होंने 2 मई  2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ   60 गेंदों में 101 रन बनाए थे ।      रैना ने अपनी पारी में  बाउंड्री   के जरिए 66 रन बाए थे।उन्होंने 9 चौके और  5 छक्के लगाए थे।  इस सूची में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के  हेनरिक क्लासेन हैं जिन्होंने 21 फरवरी 2018  को भारत के सामने  30 गेंदों में 69 रन बनाए थे ।क्लासेन ने बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए   अपनी पारी में   3 चौके और  7 छक्के की मदद से  54 रन बटोरे थे।

IND vs WI Rohit Sharma 1.jpg

Share this story