Happy Bday MS Dhoni 41 साल के हुए कैप्टन कूल, जानिए उनके करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले ही मैच में खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले कुछ मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर तहलका मचाया।
Asia Cup में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, सामने आई तारीख

महेंद्र सिंह धोनी जब शुरुआत में टीम इंडिया में आए विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में रहे ।बचपन में फुटबॉल खेलने वाले महेंद्र सिंह ने बेहद कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अलग ही पहचान बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट दिमाग के चलते उन्हें सबसे पहले भारत का टी 20 कप्तान बनाया गया।
IND vs ENG Jos Buttler बटलर के हाथों होगी इंग्लैंड की कमान, जानिए कैसा है बल्लेबाज का T20 रिकॉर्ड

धोनी ने युवा खिलाड़ियों की अगुवाई करते हुए 2007 में भारत को टी 20 विश्व कप दिलाकर इतिहास रचने काम किया। महेंद्र सिंह धोनी की बतौर कप्तानी सफलता यही नहीं रुकी बल्कि उन्होंने साल 2011 में भारत को वनडे विश्व कप दिलाया और नया इतिहास रच दिया।
IND vs ENG एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया क्यों मिली करारी हार, इस दिग्गज ने बताई वजह

भारत ने धोनी की वजह से दूसरी बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है और उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के ऐसे कप्तान हैं जिन्होने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

धोनी ने टीम इंडिया को टी 20 विश्व कप, वनडे विश्व कप के साथ ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया। महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया था ।लेकिन इसके बाद वह सीमित प्रारूप में भारत के लिए खेलते रहे ।धोनी ने साल 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का काम किया। संन्यास के बाद भी धोनी आईपीएल में सक्रीय हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स को अब तक चार खिताब दिला चुके हैं। धोनी के वनडे मैचों में 10773 रन और टी 20 में 1617 रन दर्ज हैं ।टेस्ट में उनके नाम 4876 रन हैं ।वहीं आईपीएल में वह 4978 रन बना चुके हैं।


