Samachar Nama
×

Breaking IPL 2022 LSG vs RCB Live लखनऊ और बैंगलोर ने नहीं किया कोई बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

IPL 2022 LSG vs RCB 01111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022   का    31 वां मैच मंगलवार को  खेला जा रहा है। इस मुकाबले  के तहत   लखनऊ सुपरजायंट्स की भिड़ंत  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला   मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में  खेला जा रहा है।  इस मैच के तहत   लखनऊ  सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 

Breaking IPL 2022 LSG vs RCB Live लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 
 


IPL 2022 LSG vs RCB:  जानिए कौन जीतेगा आज का IPL 2022 मैच?

टॉस जीतने के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। इस स्तर पर सभी टीमें रन चेज करना पसंद करती हैं। अपने खेल को पैर की उंगलियों पर रखना अच्छा है। लखनऊ और बैंगलोर दोनों ही टीमें बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी हैं।ऐसे में  आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करनी होगी।

IPL 2022 हो गई बड़ी भविष्यवाणी, आतिशी बल्लेबाजी करेंगे Virat Kohli


IPL 2022 LSG vs RCB 01111

माना  जा रहा  है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम  की निगाहें  बड़ा स्कोर खड़ा करने पर  रहने वाली हैं तब ही वह मैच में पकड़ बना सकेगी।लखनऊ और बैंगलोर   इस समय शानदार लय में नजर आ रही  हैं। लखनऊ  सुपरजायंट्स ने अपने खेले 6  मैचों में  4 जीते हैं।वह अंक तालिका में 8 अंक के साथ   तीसरे नंबर पर है।वहीं  बैंगलोर ने भी  छह मैचों में 4 जीते हैं और दो हारे हैं।

IPL 2022 राजस्थान के इस गेंदबाज ने विकेट लेने के बाद 'पुष्पा' अंदाज में मनाया जश्न, देखें VIDEO
IPL 2022 LSG vs RCB 01111

आरसीबी की टीम इस समय चौथे नंबर पर काबिज है।दोनों टीमों की निगाहें आज का मैच जीतकर  अंक तालिका में  टॉप स्थान हासिल करने पर रहने वाली हैं। वैसे दोनों टीमें कागज पर काफी मजबूत  हैं।लखनऊ और बैंगलोर  के  पास     मैच विनर खिलाड़ी  भी हैं ।ऐसे में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है , यह देखना दिलचस्प रहने वाला है।

IPL 2022 LSG vs RCB 01111

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (C), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (W), वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (C), क्विंटन डी कॉक (W), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुशमंथा चमीरा, अवेश खान, रवि बिश्नोई

Share this story