Samachar Nama
×

IPL 2022 पर मंडराने लगा बड़ा संकट, BCCI की बढ़ गई टेंशन

IPL 2022-1-1-111111112222111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022 में   29   के  करीब मैच हो चुके हैं।अब  तक टूर्नामेंट शानदार रहा है। लेकिन  आईपीएल के 15 वें सीजन पर अब बड़ा खतरा मंडराने लगा है। दरअसल  आईपीएल 2022  पर भी   कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। टूर्नामेंट में कोरोना के केस  भी निकल रहे हैं।  

IPL 2022 RR vs KKR राजस्थान और कोलकाता के मैच का LIVE प्रसारण देखने के लिए अपनाएं ये तरीका 
 


IPL 2022-1-1-111111112222111111

पहले दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे  और अब ख़बर है कि    टीम का एक खिलाड़ी  भी वायरस की चपेट में हैं।  इस  बात को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने   पुणे यात्रा  रद्द कर दी है। बता दें कि आईपीएल 2022  के मैच पुणे और   मुंबई के स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं।

IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास  एक मैच  में बना दिए दो बड़े रिकॉर्ड

IPL 2022-1-1-111111112222111111

कोरोना वायरस के मामले  अगर टीमों में  बढ़ते हैं तो  फिर टूर्नामेंट पर स्थगित होने का खतरा मंडरा जाएगा। बता दें कि    आईपीएल  2021 का आयोजन भी पहले भारत में ही किया गया था लेकिन बीच टूर्नामेंट में  कोरोना के मामले  निकल आए  थे, इस वजह से टूर्नामेंट को बीच  स्थगित करना पड़ा था।

IPL 2022 RR vs KKR आंकड़ों से समझिए, जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी 

IPL 2022-1-1-111111112222111111

इसके बाद आईपीएल  2021 के  दूसरे फेज का आयोजन यूएई में किया गया था।  यही नहीं  कोरोना वायरस के संकट के चलते आईपीएल 2020 का आयोजन भी भारत से बाहर यूएई  में किया गया था। इस बार कोरोना के  खतरे के देखते हुए ही बीसीसीआई ने  एक ही राज्य में आईपीएल के सभी मैचों का आयोजन कराने का फैसला   लिया । हालांकि प्लेऑफ और  फाइनल मैच    महाराष्ट्र से  बाहर खेले जाएंगे। इस सीजन में कोरोना मामले आने के  बाद   बीसीसीआई भी  टेंशन में  है। पूरे घटनाक्राम पर नजरें  रखे  हुए है।दिल्ली के सभी खिलाड़ियों पर मेडकिल टीम निगरानी रख रही है।

IPL 2022-1-1-111111112222111111

Share this story