IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले इस खिलाड़ी ने जाहिर की ख्वाहिश, खेलना चाहता है धोनी की कप्तानी में
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह आईपीएल में सक्रीय हैं। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आईपीएल के सफल कप्तानों में होती है । धोनी अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स को अब तक चार बार खिताब दिला चुके हैं। कई युवा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने के लिए बेताब रहते हैं ।
Pakistan के इस खिलाड़ी की गेंदबाजी पर लगी रोक, जानिए आखिर क्यों हुआ ऐसा

युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने भी इच्छा जाहिर की है कि वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलना चाहते हैं। बता दें कि चेतन सकारिया पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन टीम से रिलीज होने के बाद मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कोई भी टीम चेतन सकारिया को खरीद सकती है।चेतन सकारिया अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आगे खेलकर खुद को और विकसित करना चाहते हैं।
Ajinkya Rahane और Cheteshwar Pujara को टीम इंडिया में वापसी का मिला मौका, बस करना होगा ये काम

सकारिया ने कहा, पिछली नीलामी ने मेरी जिंदगी बदल दी।मेरा सपना महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलना है ।उन्होंने कई गेंदबाजों को विकसित होने में मदद की है। उनकी कप्तानी में खेलना किसी भी गेंदबाज का सपना है और उनकी कप्तानी में खेलना और सीखना सपने जैसा होगा।
U19 World Cup 2022 दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

मौका मिला तो मैं उनकी कप्तानी खेलना पसंद करूंगा , लेकिन निश्चित तौर पर मैं जिस भी टीम में जाऊंगा उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। गौरतलब हो कि पिछले आईपीएल सीजन में दमदार प्रदर्शन के बाद सकारिया को भारतीय टीम में चुना गया था।चेतन सकारिया को कौन सी टीम खरीदेगी , यह देखना दिलचस्प होगा।


