Samachar Nama
×

 Asia Cup 2022 SL vs PAK Wickets Highlights  श्रीलंका ने बुरी तरह लगाई पाकिस्तानी की लंका, देखें दोनों टीमों के विकेट्स हाइलाइट्स
 

 Asia Cup 2022 SL vs PAK -01--112211111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। एशिया कप 2022  के सुपर 4  राउंड के मुकाबले में  श्रीलंका ने 5 विकेट से पाकिस्तान को रौंद दिया।  मुकाबले में श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की । श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज  फ्लॉप नजर आए।

 Asia Cup 2022 SL vs PAK Match Highlights  फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, देखें मैच हाइलाइट्स
 

पाकिस्तान के विकेट्स  हाइलाइट्स-

पहले खेलते हुए पाकिस्तान की  शुरुआत खराब रही । पूरी टीम  20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.1 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई।
 पहला विकेट -  पाकिस्तान ने  पहला विकेट मोहम्मद रिजवान  (14)  के रूप में गंवाया जो प्रमोद मदुशन की गेंद पर कुसल मेंडिस को कैच दे बैठे।
दूसरा विकेट -  फखर जमान (13)  चमिका करुणारत्ने की गेंद पर  हसरंगा को कैच देकर आउट हुए।
तीसरा विकेट-  बाबर आजम  (30)  वानिंदु  हसरंगा की  घातक गेंद पर बोल्ड हो गए।

Asia Cup 2022 Dinesh Karthik ने पहली बार दिखाया गेंदबाजी में जलवा, जमकर वायरल हो रहा VIDEO
 


चौथा विकेट  -खुशदिल शाह (4) धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर पथुम निशांका को कैच दे बैठे और आउट हो गए।
पांचवां विकेट -इफ्तिखार अहमद  (13)  वानिंदु  हसरंगा की गेंद पर  बोल्ड हो गए।
छठवां विकेट  -  आसिफ अली बिना खाता खोले हसरंगा का ही शिकार बने ।  

T20 WC से पहले कंगारू टीम लगेगा तगड़ा झटका,  Aaron Finch कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
 


सातवां विकेट - हसन अली  भी खाता नही खोल सके और महेश थीक्षना की गेंद पर वानिंदु हसरंगा को कैच देकर आउट हुए।
आठवां विकेट-  - उस्मान कादिर  (3)  महेश थीक्षना की गेंद पर पथुम निशांका को कैच देकर  आउट हुए
नौंवा विकेट- मोहम्मद नवाज  26 रन बनाकर हसरंगा और कुसल मेंडिस के हाथों रन आउट हुए।

श्रीलंका के विकेट्स  हाइलाइट्स - आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी  श्रीलंका ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 124रन बनाकर जीत दर्ज की ।
पहला विकेट - कुसल मेंडिस   बिना खाता खोले ही मोहम्मद हसनैन की गेद पर इफ्तिखार अहमद को कैच  दे बैठे।
दूसरा विकेट - दनुष्का गुणाथिलका   भी खाता खोले बगैर ही हरिस रऊफ की गेंद पर  रिजवान को कैच  देकर आउट हुए।
तीसरा विकेट -धनंजय डी सिल्वा  (9)   हरिस रऊफ की गेंद पर बाबर आजम को कैच देकर  आउट हुए।
चौथा विकेट  - भानुका राजपक्षे  (24)   उस्मान कादिर की गेंद पर हारिस रऊफ को कैच देकर आउट हुए।
पांचवां विकेट-   कप्तान दसुन शनाका  (21) मोहम्मद हसनैन की गेंद पर   हसन  अली को कैच देकर आउट हुए।

Share this story