Samachar Nama
×

 Asia Cup 2022 SL vs PAK Match Highlights  फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, देखें मैच हाइलाइट्स
 

Asia Cup 2022 SL vs PAK -1-1123

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप 2022 में सुपर 4 राउंड के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका और  पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिली । मुकाबले में श्रीलंका ने एकरफा अंदाज में पाकिस्तान को 5 विकेट हरा दिया। इस मुकाबले से दोनों टीमों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि वह फाइनल में पहुंची हैं। 

Asia Cup 2022 Dinesh Karthik ने पहली बार दिखाया गेंदबाजी में जलवा, जमकर वायरल हो रहा VIDEO
 

Asia Cup 2022 SL vs PAK --1222122.PNG

दुबई में बीते दिन श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो दसुन  शनाका की अगुवाई वाली टीम ने टॉस  जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान की टीम पहले  खेलते हुए महज 121 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे ।कप्तान बाबर आजम ने 29 गेंदों में दो चौके की मदद से  30रन की पारी खेली।मोहम्मद नवाज ने 18 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली । मोहम्मद रिजवान ने  14, फखर जमान ने  और इफ्तिखार अहमद ने 13-13 रन की  पारी खेली।पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हसनैन और  हसन अली 2-2 विकेट और उस्मान कादिर   विकेट  लेने में सफल रहे।

T20 WC से पहले कंगारू टीम लगेगा तगड़ा झटका,  Aaron Finch कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
 

Asia Cup 2022 SL vs PAK --1222122.PNG

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट वानिंदु हसरंगा ने चटकाए। महेश थीक्षना और  प्रमोद मदुशन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं धनंजय डी सिल्वा   और  चमिका करुणारत्ने ने 1-1 विकेट लिए।

Team India का फिर टूट सकता है T20 World Cup 2022 जीतने का सपना, सामने आई चौंकाने वाली वजह
 

Asia Cup 2022 SL vs PAK --1222122.PNG

इसके जवाब में उतरी श्रीलंका ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 124 रन बनाकर जीत लदर्ज की।श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और दनुष्का गुणाथिलका तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं पथुम निसांका ने 48 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के कीमदद से नाबाद 55  रन की पारी खेल डाली।भनुका राजपक्षेने  19 गेंदों में दो चौके की मदद से 24 रन बने।  दसुन शनाका ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन  की पारी खेली।

Asia Cup 2022 SL vs PAK --1222122.PNG

 Asia Cup 2022 SL vs PAK Match Highlights देखें VIDEO


 

Share this story