IPL 2022 लगातार चार मैच हारने के बाद ऐसे Mumbai Indians जीतेगी खिताब, जानकर फैंस होंगे खुश
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और उसने अपना जीत का खाता नहीं खोला है। वहीं मुंबई इंडियंस को अपने पांचवें मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ंना है। मुकाबला बुधवार को शाम को खेला जाएगा। मैच से पहले जसप्रीत बुमराह ने बताया है कि मुंबई इंडियंस आखिर कैसे खिताब जीत सकती है।
IPL 2022 MI vs PBKS पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस पर मंडराया बड़ा संकट

जसप्रीत बुमराह ने अपने दिए इंटरव्यू में कहा कि हम हर मैच पर ध्यान लगा रहे हैं और जैसे ही चीजें हमारे पक्ष में क्लिक करेंगी । वह हमारे लिए अच्छा होगा।हम चुनौतियां का डटकर सामना करेंगे और हमें चुनौती का समाधान खोजने के कोशिश करनी होगी । हमें एक लक्ष्य बनाना होगा और उसी को लेकर आगे बढ़ाना होगा। गौरतलब हो कि आईपीएल 2014 में भी मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने लगातार पांच गंवाए,लेकिन टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी ।
IPL 2022 इतिहास रचने के करीब Rohit Sharma, बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

2015 में मुंबई इंडियंस को लगातार चार मैच में हार मिली थी लेकिन फिर मुंबई ने वापसी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है जो खराब प्रदर्शन करने के बाद वापसी करने में माहिर रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में भी शानदार वापसी करती नजर आ सकती है।
IPL 2022 Ravindra Jadeja ने RCB के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, किया बड़ा कारनामा

बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है जो अब तक सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीत चुकी है।जसप्रीत बुमराह के बयान से यही लगता है कि मुंबई इंडियंस की निगाहें अब छठे खिताब पर रहने वाली हैं।पंजाब के खिलाफ मैच से मुंबई इंडियंस वापसी करती है या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता है।


