IPL 2022 MI vs PBKS पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस पर मंडराया बड़ा संकट
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022 में बुधवार को मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच के बीच खेला जाएगा। यह इस सीजन का 23 वां मैच होगा। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि पंजाब खिलाफ मैच में अगर मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ता है तो उसके लिए प्लेआफ की रहा बहुत ही मुश्किल हो जाएगी।
IPL 2022 इतिहास रचने के करीब Rohit Sharma, बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती चार मैच लगातार गवाएं हैं। मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में अब तक अपना खाता भी नहीं खोला है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस वैसे चैंपियन टीम है लेकिन इस सीजन में जैसा प्रदर्शन उसने किया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। वैसे भी पंजाब किंग्स अच्छी फार्म में चल रही है ऐसे में उसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं रहने वाला है।
IPL 2022 Ravindra Jadeja ने RCB के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, किया बड़ा कारनामा

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस का आईपीएल के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन प्रदर्शन रहा था। अब इस सीजन के तहत भी मुंबई इंडियंस ऐसा ही कुछ प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने तो अच्छा प्रर्दशन किया है, लेकिन टीम की गेंदबाजी कमजोरी बनी हुई है।
IPL 2022 कैच छोड़ने के बाद बुरी तरह टूट गया ये खिलाड़ी, धोनी ने फिर ऐसे बढ़ाया हौसला , देखें VIDEO

जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज की के लिए कमाल नहीं कर पा रहा है।खराब गेंदबाजी की वजह से मुंबई इंडियंस पंजाब के खिलाफ भी मुश्किल में फंस सकती है। वैसे भी पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस दबाव में रहने वाली है।


