Samachar Nama
×

IPL 2022 में फैंस का दिल तोड़ देंगे Virat Kohli के ये आंकड़े, जानिए यहां 
 

Virat Kohli IPL

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली आईपीएल 2022 में  भी अपने रंग में नजर नहीं आ  रहे हैं। विराट कोहली के     खराब आंकड़े देखने के बाद फैंस का दिल भी टूटने वाला है। बड़ी - बड़ी  पारी खेलने में माहिर  विराट कोहली  के साथ जैसा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हो रहा है,

IPL 2022 लगातार चार मैच हारने के बाद ऐसे Mumbai Indians जीतेगी खिताब, जानकर फैंस होंगे खुश
 


IPL 2022, घर के इतने पास होते हुए भी परिवार से मिलना मुश्किल, Virat Kohli ने सुनाया दिल का हाल

वैसा ही कुछ आईपीएल में भी होता  दिख रहा है। आईपीएल 2022 की  ही बात की जाए तो विराट कोहली ने  5  पारियों में सिर्फ  107 रन बनाए हैं , जिसमें   दो पारियों में  40से ज्यादा रन ही बना सके ।  आईपीएल के 15 वें सीजन के तहत विराट कोहली के  बल्ले से  अर्धशतक भी नहीं निकला है ।पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से सर्वाधिक 48 रन निकले हैं जबकि वह आईपीएल 2021 में भी तीन अर्धशतक जड़ पाए थे ।

IPL 2022 MI vs PBKS पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस पर मंडराया बड़ा संकट

Virat Kohli IPL

 पिछले सीजन के दौरान ही आरसीबी की कप्तानी  छोड़ चुके  विराट कोहली अब   बतौर खिलाड़ी टीम का  हिस्सा हैं। विराट कोहली अब फाफ डुप्लेसी की कप्तानी  में खेल रहे  हैं।आरसीबी ने  अब तक एक बार भी  खिताब नहीं जीता है लेकिन टीम को अगरइस बार चैंपियन बनना है तो विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी निकलना जरूर हो  जाती है।

 IPL 2022 इतिहास रचने के करीब Rohit Sharma, बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम 

virat ipl--1-1111==

आरसीबी की टीम में बल्लेबाजी की जिम्मदारी विराट कोहली के अलावा  फाफ डुप्लेसी और  ग्लेन मैक्सवेल के   कंधों पर हैं। विराट कोहली इस सीजन में भले ही  संघर्ष कर रहे हों, लेकिन आईपीएल में उनके ओवरऑल आंकड़े अच्छे हैं।वह  आईपीएल के एक सफल खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 212 मैच खेले हैं जिनमें 37.15 की औसत और 129.98   की स्ट्राइक रेट से 6390 रन बनाए हैं।

virat ipl--1-1111==

Share this story