Samachar Nama
×

IPL 2022 रोहित के अलावा इन 3 खिलाड़ियों को Mumbai Indians ने किया रिटेन, धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर

Mumbai Indians SAD-1-101

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले  चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पांच बार  की खिताब  विजेता मुंबई इंडियंस ने पहले खिलाड़ी के रूप में कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन किया  है जिन पर  16 करोड़ की रकम  खर्च की गई है। मुंबई इंडियंस    ने  कप्तान रोहित शर्मा के  अलावा घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, बेहतरीन ऑलराउंडर  कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है।

 IPL 2022 जानिए क्यों CSK ने Dhoni से ज्यादा पैसे खर्च करके रिटेन किया Ravindra Jadeja को
 


Mumbai Indians

बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने सबसे महत्वपूर्ण और मैच   विनर  खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। रोहित शर्मा   मुंबई इंडियंस  को पांच बार खिताब दिला चुके हैं। वह लीग के सबसे सफल  कप्तान हैं और ऐसे में उनका  रिटेन होना तय  था। वहीं   जसप्रीत बुमराह  लंबे वक्त से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।  

IPL 2022 सबसे महंगे रिटेन हुए ये तीन खिलाड़ी, विराट-धोनी भी रह गए पीछे 

Mumbai Indians

यॉर्कर  किंग बुमराह  मुंबई के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती देते हैं। वहीं  कीरोन पोलार्ड   भी मुंबई के लिए रोहित की तरह    अहम खिलाड़ी हैं। कीरोन पोलार्ड का आईपीएल में ऑलराउंडर प्रदर्शन जबरदस्त रहा है । ऐसे में इस मैच  विनर का रिटेन  होना भी तय था। वहीं सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने रिटेन करके  सभी को चौंकाया है। 

IPL 2022 के लिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mumbai Indians ipl

सूर्यकुमार यादव का  आईपीएल 2021 के तहत खराब प्रदर्शन रहा था और उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं निकली थीं।इसके बावजूद   मुंबई की टीम ने उन्हें रिटेन कर लिया है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव    मुंबई इंडियंस   का पिछले कुछ समय से हिस्सा हैं। सूर्युकमार यादव  ने मुंबई इंडियंस के लिए कई मौकों पर मैच विनर प्रदर्शन किया है और यही वजह  रही कि  उन्हें रिटेन किया गया है। वैसे  मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या, ईशांन  किशन,  क्रुणाल पांड्या जैसे  धाकड़  खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करके हर किसी को चौंकाया है।

विराट कोहली ने जिस खिलाड़ी को किया था नजरअंदाज, अब उसे IPL 2022 की नीलामी में मिलेंगे 10 करोड़ रुपए !

Share this story