Samachar Nama
×

IPL 2021 Points Table में CSK को पछाड़कर टॉप पर पहुंची Delhi Capitals, जानें बाकी टीमों का हाल 
 

DC-1-11

 स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021  के 33 वें मैच के तहत बुधवार को दिल्ली  कैपिटल्स और  सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत हुई । दुबई में खेले गए इस मैच के तहत दिल्ली की टीम  ने   8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की । मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए      20 ओवर में 9 विकेट पर   134 रन बनाए।

  IPL 2021 DC vs SRH हैदराबाद ने दिल्ली को दिया जीत के लिए  135 रनों का लक्ष्य
 

 दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट  कगिसो रबाडा ने लिए ।वहीं   इसके जवाब में    दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर  धवन,  श्रेयस अय्यर और कप्तान    ऋषभ पंत  की पारी के दम पर     जीत हासिल की  । दिल्ली ने  17.5 ओवर में   2 विकेट खोते हुए  139 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।   दिल्ली कैपिटल्स ने  हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ ही    प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का काम किया ।

IPL 2021  रोहित  और हार्दिक  को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए KKR के खिलाफ खेलेंगे या नहीं
 

दिल्ली के  लिए हैदराबाद के खिलाफ मिली  विजयी  टूर्नामेंट की  7 वीं जीत रही ।  ऋषभ पंत की टीम अब  14 अंक लेकर टॉप पर पहुंच गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने यहां प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपरकिंग्स को पछाड़ा ।अब  चेन्नई सुपरकिंग्स  12 अंक के साथ  अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।वहीं  आरसीबी 10 अंक के साथ  तीसरे स्थान पर है।

IPL 2021 फंस सकता है Punjab Kings का यह स्टार खिलाड़ी, BCCI कर रही जांच
 

मुंबई इंडियंस की  टीम    8 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।राजस्थान रॉयल्स   8 अंक  लेकर   पांचवें स्थान पर है। कोलकाता  छह अंक के साथ  छठे स्थान पर और पंजाब  6  अंक के साथ ही सातवें स्थान पर है। कोलकाता और   पंजाब की रन रेट में फर्क है। वहीं हैदराबाद की टीम    2 अंक लेकर अंक तालिका में सबसे आखिर में मौजूद है।

-1-1-1-1

Share this story