Samachar Nama
×

 IPL 2021, RCB vs MI  मुंबई इंडियंस में हुई हार्दिक पांड्या की वापसी,जानें कैसी  है विराट सेना, देखें दोनों प्लेइँग xi
 

RCB vs MI

  क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आज यहां   रविवार  को  आईपीएल 2021 में   39 वें मैच  के तहत   रॉयल  चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई  इंडियंस आमने -सामने हैं। दुबई में खेले जा रहे इस मैच  के तहत    मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर  पहले  गेंदबाजी का  फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी   स्टार   खिलाड़ियों से सजी हुई टीमें हैं।

IPL 2021, CSK VS KKR कोलकाता ने  चेन्नई को दिया जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य
 


ऐसे में   मुंबई और बैंगलोर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।  मुंबई इंडियंस और आरसीबी के मौजूदा  प्रदर्शन की बात  की जाए   दोनों की निगाहें प्लेऑफ की रेस में बने रहने  पर हैं।  आरसीबी  की टीम 9 मैचों में से  5 जीत  के सात 10 अंक लेकर  तीसरे स्थान पर हैं।

IPL 2021, CSK vs KKR जानिए किन खिलाड़ियों के साथ उतरी दोनों टीमें, देखें प्लेइंग XI

IPL 2021 RCB vs CSK

वहीं मुंबई इंडियंस     9 मैचों में से चार जीत के साथ 8 अंक लेकर छठे स्थान पर है। दूसरे चरण के तहत   आरसीबी  और मुंबई इंडियंस ने अपने खेले दोनों ही मैच गंवाए हैं। दोनों टीमों के  हेड टू हेड  आंकड़ों पर   गौर किया जाए तो   आरसीबी पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा अब तक भारी रहा है।
IPL 2021, MI vs KKR

अब तक हुए मैचों  में से  रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं विराट कोहली की टीम  11  बार जीत  चुकी है।   दोनों ही टीमों के बीच आखिरी बार भारत में आईपीएल  के पहले फेज में खेला गया था । बैंगलोर ने इस मैच में दो विकेट से जीत हासिल की थी।इस बार के मैच में मुंबई इंडियंस और  आरसीबी में से कौन सी टीम बाजी मारती  है यह देखने वाली बात रहती है।

IPL 2021, MI vs KKR-1-1

टीमें:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (C), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (W), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), क्विंटन डी कॉक (W), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

Share this story