Samachar Nama
×

IPL 2021 RCB vs CSK  कब-कहां और किस चैनल पर लाइव  देख पाएंगे मैच, जानिए सब कुछ यहां
 

IPL 2021 RCB vs CSK

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।। आईपीएल 2021 के    35 वें मैच के तहत  आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच   भिड़ंत होगी। दोनों टीमों  के बीच यह मुकाबला   शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा। रॉयल  चैलेंजर्स बैंगलोर  और  चेन्नई  सुपरकिंग्स के बीच यह मुकाबला भारतीय समय  के हिसाब से    शाम   7.30 बजे से खेला जाएगा,  वहीं  मैच में टॉस करीब   7  बजे हो जाएगा।  

IPL 2021  RCB और CSK के  बीच जंग, कौन से खिलाडियों को मिलेगी Playing 11 में जगह

IPL 2021 RCB vs CSK

बैंगलोर  और चेन्नई के बीच होने वाले इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स  नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं । इसके अलावा  मैच की लाइव स्ट्रीमिंग   डिज्नी + हॉटस्टार पर   देख सकते हैं।आसीबी की टीम पर   जीत का दबाव रहने वाला है । दरअसल पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ आरसीबी के   बल्लेबाजों ने  शर्मनाक  प्रदर्शन किया था।

IPL 2021, RCB vs CSK, Match Preview आज भिड़ेंगे धोनी-कोहली, चेन्नई के  खिलाफ दबाव में होगी बैंगलोर 

IPL 2021 RCB vs CSK

आरसीबी की टीम केकेआर के खिलाफ 100 रन भी  नहीं बना पाई  थी और महज     92 रनों पर जाकर ऑलआउट हो गई थी। बैंगलोर की टीम को अपनी बल्लेबाजी  में सुधार करना होगा तब जाकर ही सीएसके के खिलाफ  जीत दर्ज की  जा सकती है। चेन्नई  ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

IPL 2021  लगातार हार के बाद दुखी हुए Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma, कह दी बड़ी बात

IPL 2021 RCB vs CSK

सीएसके और आरसीबी  दोनों के लिए पहला फेज काफी बढ़िया रहा था।सीएसके की नजर  एक और जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की होगी, तो वहीं  आरसीबी जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी की राह बनानी होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक  आईपीएल का तीन पर  खिताब अपने नाम किया है। वहीं  आरसीबी की टीम अब तक एक  बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।इस सीजन के तहत सीएसके की निगाहें चौथे खिताब  पर होंगी, वहीं आरसीबी   अपनी पहली ट्रॉफी  जीतना  चाहेगी।

IPL 2021 RCB vs CSK

Share this story