Samachar Nama
×

IPL 2021  लगातार हार के बाद दुखी हुए Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma, कह दी बड़ी बात

IPL 2021 लगातार हार के बाद दुखी हुए Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma, कह दी बड़ी बात


क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। मुंबई इंडियंस को  बीते दिन केकेआर के खिलाफ  7 विकेट  से करारी हार का सामना करना पड़ा।  अबु धाबी में खेले गए इस मैच  के  तहत   मुंबई   इंडियंस की टीम  20 ओवर  में 6  विकेट पर155 रन बना पाई। वहीं इसके जवाब में कोलकाता ने   3 विकेट खोकर आसानी से जीत अपने नाम की।

IPL 2021 मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद KKR टीम के कप्तान के लिए आई ये बुरी खबर 

मुंबई इंडियंस  की  आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के  तहत लगातार दूसरी  हार रही है। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उसे 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा  था।   मुंबई   इंडियंस को मिल रहीं लगातार हार से  कप्तान रोहित  शर्मा भी निराश हैं।रोहित  शर्मा ने मुकाबले के बाद कहा,कुछ एरिया ऐसे  रहे , जो हमारे लिए  गलत  गए। हमने काफी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद हम ज्यादा रन नहीं  बना पाए

IPL  में बतौर विकेटकीपर  Dinesh Karthik का बड़ा कारनामा,  MS Dhoni को छोड़ा पीछे

IPL 2021 Rohit Sharma-1

मुझे लगता है कि यह अच्छी पिच थी ,लेकिन हम अच्छी  शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और शुरुआत में गेंदबाजी  भी अच्छी नहीं  की ।मैं इसमें  ज्यादा नहीं घुसना चाहता हूं आपके साथ इस तरह की चीजें हो सकती हैं  और आपको आगे बढ़ना ही होता है । अच्छी शुरुआत  के बाद हमें  साझेदारी बनाने की जरूरत है ,लेकिन हम लगातार विकेट गंवाते रहे।

IPL 2021  KKR ने दी MI को मात, जानिए Points Tableका ताजा अपडेट 

ROHIT IPL1

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने  यह भी  कहा  कि  हम प्वाइंट्स टेबल के बीच में हैं और हमें वापसी करनी होगी और लगातार कुछ जीत दर्ज करनी होगी।मुंबई  इंडियंस के लिए  आने  वाले मैच काफी अहम रहने वाले हैं।मौजूदा चैंपियन मुंबई  इंडियंस  के लिए  वापसी करना आसान नहीं रहने वाला है। मुंबई इंडियंस एक सफल टीम है जो  रोहित शर्मा की कप्तानी में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब अब तक जीत चुकी है।

ROHIT IPL--------1

Share this story