Samachar Nama
×

IPL  में बतौर विकेटकीपर  Dinesh Karthik का बड़ा कारनामा,  MS Dhoni को छोड़ा पीछे
 

KARTIK

  क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ  बीते दिन खेले गए मैच में     केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज  दिनेश कार्तिक ने बड़ा कारनामा  कर दिया। बता दें कि  मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को  7 विकेट से मात देने का  काम किया ।वहीं   दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग में बड़ा  रिकॉर्ड अपने नाम किया।

IPL 2021  KKR ने दी MI को मात, जानिए Points Tableका ताजा अपडेट 
 

ms dhoni

दिनेश कार्तिक इस लीग में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में  महेंद्र  सिंह धोनी से भी आगे निकल गए हैं।      आईपीएल में अब तक  सबसे ज्यादा  विकेट लेने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर थे  लेकिन  अब   कार्तिक उनसे आगे निकल गए हैं।  दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ही जैसे ही सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा, वैसे ही    धोनी को   पीछे छोड़ दिया।

IPL 2021 Rahul Tripathi की धमाकेदार पारी के दम पर कोलकाता ने  मुंबई को 7 विकेट से रौंदा 
 

ms dhoni

दिनेश कार्तिक का आईपीएल में  150 वां कैच था । इससे पहले धोनी  ने इस लीग में कुल 114 कैच पकड़े थे। आईपीएल  में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पार्थिव पटेल तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने  65 कैच पकड़े हैं।वैसे मुंबई के खिलाफ मुकाबले  की बात की जाए तो कोलकाता के खिलाड़ियों ने  शानदार प्रदर्शन किया ।

IPL 2021 Rahul Tripathi की धमाकेदार पारी के दम पर कोलकाता ने  मुंबई को 7 विकेट से रौंदा 
 

ms dhoni

  मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए उतरी  मुंबई  इंडियंस की टीम    20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बना सकी, वहीं इसके जवाब में  कोलकाता  नाइटाइडर्स की टीम   ने 15.1 ओवर में  3 विकेट खोते हुए आसानी से जीत अपने नाम की।केकेआर जीत के साथ ही दो अंक अर्जित करके प्वाइंट्स टेबल में अब  चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
kartk

Share this story