Samachar Nama
×

IPL 2021 Rahul Tripathi की धमाकेदार पारी के दम पर कोलकाता ने  मुंबई को 7 विकेट से रौंदा 
 

KKR---1

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।। आईपीएल 2021 के   34 वें मैच   के तहत  गुरुवार को  मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। अबु धाबी  में खेले गए इस मैच के तहत   कोलकाता    ने  8 विकेट से जीत दर्ज की।मुकाबले केकेआर ने टॉस जीतकर पहले    गेंदबाजी का  फैसला लिया।टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम  ने 20 ओवर में  6 विकेट पर 155 रन बनाने  का काम किया।

IPL 2021 Rohit Sharma ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ किया बड़ा कारनामा 
 


मुंबई  इंडियंस  के लिए  क्विंटन डीकॉक  ने    सबसे ज्यादा  42 गेंदों में   55 रनों की पारी खेली । वहीं रोहित  शर्मा ने   30 गेंदों में  33 रनों की पारी का योगदान दिया। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने  21 रन बनाए। कोलकाता के लिए      लॉकी फर्ग्यूसन और     प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए । वहीं  सुनील  नरेन ने एक विकेट  लिया।  

IPL 2021, MI vs KKR  क्विंटन डीकॉक ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने कोलकाता को दिया 156 रनों का लक्ष्य

वहीं इसके जवाब में  156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  कोलकाता की टीम ने आसानी से जीत  अपने नाम की। कोलकाता के लिए    सबसे बड़ी और मैच जिताऊ  पारी  राहुल त्रिपाठी ने खेली । त्रिपाठी ने   42 गेंदों में  8 चौके और तीन छक्के की मदद से  नाबाद 74 रनों की पारी खेली।उन्होंने     चौका लगाकर कोलकाता की  झोली में जीत डाली ।

IPL 2021 के दूसरे फेज में कोरोना की एंट्री से BCCI परेशान, अब आया ये अपडेट

इसके अलावा वेंकेटस अय्यर ने   30 गेंदों में   4 चौके और तीन छक्के  की मदद से  53 रनों की पारी खेली ।  मुंबई   इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट  जसप्रीत बुमराह ने लिए ,  लेकिन वह  कोलकाता को लक्ष्य तक   पहुंचने नहीं रोक सके।  बता दें कि कोलकाता ने  इस  जीत के साथ ही दो अंक अर्जित किए हैं,साथ ही प्लेऑफ की दौड़ में भी खुद को कायम   किया है।

Share this story