Samachar Nama
×

IPL 2021, RCB vs CSK, Match Preview आज भिड़ेंगे धोनी-कोहली, चेन्नई के  खिलाफ दबाव में होगी बैंगलोर 

RCB VS CSK

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में  आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना  चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। विराट कोहली की  टीम  धोनी के खिलाफ दबाव में होगी। दरअसल पिछले मैच में   आरसीबी को  केकेआर के खिलाफ  हार    सामना करना पड़ा था। वहीं  चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन टीम  मुंबई इंडियंस को मात देकर आई है।

IPL 2021  लगातार हार के बाद दुखी हुए Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma, कह दी बड़ी बात
 


RCB vs KKR IPL 2021

बता दें कि  आरसीबी  को अगर अंक तालिका में       टॉप  4 में पहुंचना है तो बल्लेबाजों   को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।  कोलकाता के  खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी और 92 रनों पर जाकर ढेर हो गई । आरसीबी के  गेंदबाजों का  भी केकेआर के खिलाफ वैसा प्रदर्शन नहीं रहा था जिसकी उम्मीद की  गई थी।

IPL 2021 मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद KKR टीम के कप्तान के लिए आई ये बुरी खबर 

RCB vs KKR IPL 2021

ऐसे में आरसीबी को  गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों  विभाग में मजबूत  प्रदर्शन करनाा होगा।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कागज पर  काफी मजबूत नजर आ रही  और अब   मैदान पर भी कुछ कमाल करना होगा। दूसरी  ओर चेन्नई सुपरकिंग्स की बात की जाए  तो उसका टॉप ऑर्डर भी कमजोर रहा है।

IPL  में बतौर विकेटकीपर  Dinesh Karthik का बड़ा कारनामा,  MS Dhoni को छोड़ा पीछे

क्या इस साल खत्म हो जाएगा धोनी का IPL सफर? ये हो सकता है 2022 मेगा ऑक्शन से पहले CSK का प्लान

हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ रितुराज गायकवाड़ ने   58 गेंदों  88 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को दबाव से निकाला था। मुंबई केखिलाफ  टॉप   ऑर्डर  में सीएसके का कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं चल सका था गायकवाड़ ने  रविंद्र जडेजा,ड्वेन ब्रावो के साथ लेकर छह विकेट पर 156 रन  का चुनौतिपूर्ण  स्कोर तक पहुंचाया था। मुकाबले  में    कप्तान धोनी ने शानदार कप्तानी करते हुए गेंदबाजों की सही से इस्तेमाल करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी।चेन्नई की टीम  बैंगलोर के खिलाफ अपनी गलतियों में सुधार  करते हुए  मैदान पर उतरेगी।

CSK VS MI

टीमें इस प्रकार हैं :
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कृष्णप्पा गौतम, मिशेल सेंटनर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, हरि निशांत, एन जगदीसन, चेतेश्वर पुजारा, केएम आसिफ, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंथा चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वाहिंदु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स।

Share this story