Samachar Nama
×

IPL 2021, RR vs MI राजस्थान-मुंबई के बीच करो या मरो की जंग, जानिए प्लेइंग-11 में किन्हें मिल सकता है मौका    
 

RR vs MI

 क्रिकेट  न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021   में    51 वें मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के लिए करो या मरो की जंग रहने वाली है। अगर उन्हें प्लेऑफ की राह  में बने रहना है तो हर हाल में जीत दर्ज करना होगी। मौजूदा सीजन के तहत राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में   5 जीत  और   7 हार के बाद छठे स्थान पर है।

IPL 2021 CSK के खिलाफ मिली जीत से खुश नहीं हुए Rishabh Pant, जानिए आखिर क्यों
 

RR vs MI

उसके  10 अंक हैं। वहीं मुंबई इंडियंस   भी 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को  7 विकेट धूल चटाई है। उसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स आज के मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स  आकाश सिंह  और मयंक मारकंडे को बाहर   कर जयदेव उनादकट और श्रेयस गोपाल को मौका दे सकती है।

WhatsApp, Facebook और Instagram हुए बंद तो KL Rahul ने Twitter पर ऐसे किया रिएक्ट
 

RR vs MI

दूसरी  ओर मुंबई इंडियंस की टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है ।  मुंबई जयंत  यादव की जगह स्पिनर राहुल चाहर को टीम में शामिल रख सकती है ।मुंबई को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार मिली थी। माना जा रहा है कि मुंबई और राजस्थान के बीच रोमांचक कांटे की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

IPL 2021 CSK को मात देकर  Points Table  में टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स  
 

RR vs MI

आईपीएल में  राजस्थान और मुंबई के बीच 26 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें  दोनों टीमों के दरमियान  कांटे की टक्कर देखने को मिली है ।मुंबई ने 13 मैच अपने नाम किए हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स  को 12 में जीत मिली । वहीं एक मुकाबले का कुछ भी नतीजा नहीं निकला।राजस्थान अब जीत के साथ के  मुंबई के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बराबर करना चाहेगी।​​​​​​​RR vs MI

संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

मुंबई इंडियंस 

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Share this story