Samachar Nama
×

IPL 2021 Delhi Capitals के खिलाफ MS Dhoni की बल्लेबाजी पर मचा बवाल, उठ गए बड़े सवाल 
 

dhoni

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। चेन्नई सुपरकिंग्स   आईपीएल 2021 में प्लेऑफ के लिए तो क्वालीफाई कर चुकी हैं लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल  बीत  दिन  चेन्नई को   दिल्ली के खिलाफ मैच में  3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी की    धीमी बल्लेबाजी का आप अंदाज इस बात से लगा सकते हैं  कि उन्होंने  27 गेंदों महज 18 रन बनाए।

IPL 2021 CSK को मात देकर  Points Table  में टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स  
 

MS DHONI--

उन्होंने अपनी इस पारी में न कोई चौका लगाया , न  ही कोई छक्का लगाया। वह  आवेश खान की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के  हाथों कैच आउट हो गए। उनकी इस बल्लेबाजी पर काफी सवाल उठ रहे हैं। धोनी ने  अपनी इस बल्लेबाजी पर सफाई देते हुए कहा , इस पिच पर  बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी धीमी  थी।हम 150 रनों के करीब पहुंचना चाहते थे।

 IPL 2021, DC vs CSK जानिए कौन हैं Ripal Patel जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दिया डेब्यू का मौका 
 

IPL 2021: इन खिलाड़ियों का आईपीएल करियर हो सकता है समाप्त, MS Dhoni का भी नाम शामिल

अगर हमारा स्कोर 150 होता तो मुकाबला मजेदार होता।पिच धीमी   होने की वजह से हमने जितना स्कोर सोचा था  उनता नहीं पहुंच सकें।  धोनी ने साथ ही कहा  कि बल्लेबाजी में दिक्कत दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को भी हुई।  मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायडू के नाबाद अर्धशतक के दम पर   5 विकेट पर 136 रन बनाए।

IPL 2021 DC VS CSK  अंबाती रायडू ने जड़ा अर्धशतक,चेन्नई ने दिया को दिया 137 रनों का  लक्ष्य
 

IPL 2020: CSK Captain MS Dhoni will start the training from 2nd Marchवहीं दिल्ली को  137 रनों का लक्ष्य  दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और  अंक  तालिका में नंबर   1 पर  आ गई।  धोनी  की आईपीएल में अब वैसी बल्लेबाजी देखने को  नहीं मिलती है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
dhoni

Share this story