Samachar Nama
×

Shani Amavasya 2025 पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जिंदगीभर पड़ेगा पछताना 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है पंचांग के अनुसार अभी चैत्र का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से जाना जा रहा हैं जो कि 29 मार्च दिन शनिवार को पड़ ही है।

shani amavasya 2025 do not do these mistakes on shani amavasya

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए शनि अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शास्त्र अनुसार इस दिन शनि मंदिरों में दान पूजा पाठ और अभिषेक करने से सालभर शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं लेकिन इसी के साथ ही शनि अमावस्या के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

shani amavasya 2025 do not do these mistakes on shani amavasya

शनि अमावस्या पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि शनि अमावस्या पर किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन निंदा या उपहास करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज़ हो सकते हैं इसके अलावा इस दिन गरीबों असहायों और जरूरतमंदों की मदद जरूर करें। क्रोध, छल कपट और अहंकार नहीं करना चाहिए।

shani amavasya 2025 do not do these mistakes on shani amavasya

क्योंकि ऐसा करने से शनिदेव नाराज़ होते हैं। शनि अमावस्या के दिन काली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बरसती है और कष्ट दूर हो जाते हैं। 

shani amavasya 2025 do not do these mistakes on shani amavasya

Share this story