Sonu Sood: सोनू सूद के जन्मदिन पर घर के बार उमड़ा फैंस का हुजूम, देखें जश्न का नजारा
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने बीते दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर सोनू सूद को कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी है। जिसमे उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल है। इसी बीच बता दें कि न सिर्फ सोनू सूद के करीबी लोगों ने बल्कि देशभर की आम जनता ने अभिनेता सोनू सूद को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बीते 30 जुलाई को सोनू सूद के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के सामने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

कई लोग अभिनेता को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर दिखाई दिए और इस दौरान सोनू सूद को खास अंदाज में सभी ने जन्मदिन की बधाई दी। सोनू सूद ने भी अपने फैंस का दिल ना तोड़ते हुए उनके साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सेल्फी भी क्लिक करवाई और केक काटकर सेलिब्रेशन भी किया है। अभिनेता सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे आप खुद ये नजारा देख सकते हैं।

बता दें कि सोनू सूद ने अपने किसी भी फैंस को निराश नहीं किया है। अभिनेता खुद अपने घर की बिल्डिंग से निकलकर बाहर आते हैं और सभी चाहने वालों से मिलते हैं। हाथ मिलाते हैं और उनके साथ केक काटते हैं। ये नजारा उनके जन्मदिन के मौके पर घर के बाहर था। जब सभी अपने चाहने वाले अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। इसी के साथ कई फैंस सोनू सूद को बर्थडे सॉन्ग गाते हुए जन्मदिन की बधाई देते है।

सोशल मीडिया पर सोनू सूद का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने अपने सभी चाहने वालों को धन्यवाद दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने ना जाने कितने लोगों की अलग-अलग तरह से मदद की है। जिसकी वजह से देश भर के लोग उनको मसीहा मानते हैं।
KKK11: खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले सप्ताह ही एलिमिनेट हुई निक्की तंबोली
Sonu Sood: सोनू सूद के जन्मदिन पर घर के बार उमड़ा फैंस का हुजूम, देखें जश्न का नजारा
Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 में नजर आएंगी सिंगर नेहा भसिन, आ रही ऐसी खबरें


