Samachar Nama
×

इन 4 महिलाओं ने लगा दी Raj Kundra की लंका, जानिए क्या है मामला

IPL में शर्मनाक हरकत कर चुके Shilpa Shetty के पति अब पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में घिरे

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि 19 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद से वो जेल की सलाखों के पीछे हैं। हर दिन राज कुंद्रा के मामले में कुछ ना कुछ खुलासे हो रहे है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन पर बॉलिवुड की कई अभिनेत्रियां और मॉडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि सिर्फ पूनम पांडे ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियां और मॉडल राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। 

a

पुनीत कौर 
मशहूर यूट्यूब पुनीत कौर ने राज कुंद्रा पर बीते दिनों गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने दावा किया कि, राज कुंद्रा ने उन्हें भी अश्लील एक के लिए काम करने के लिए अप्रोच किया था। लेकिन वो एप के बारे में जानने के बाद उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। बता दें कि पुनीत कौन एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट है और वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल कौर ब्यूटी के नाम से चलाती है। पुनीत ने राज कुंद्रा के बारे में कुछ दिनों पहले कहा था कि, भगवान करे अब राज कुंद्रा जेल में ही साड़े ये आदमी सच में लोगों को फंसा रहा है। 

Raj Kundra कर सकते है भागने की कोशिश, पुलिस ने बताया बेल मिलने पर क्या है खतरा

इन 4 महिलाओं ने लगा दी Raj Kundra की लंका, जानिए क्या है मामला

इन अभिनेत्रियों को जब अपने कपड़ो के कारण शर्मिंदा होना पड़ गया था, इन अभिनेताओं ने बचाई उनकी इज्जत

a

शर्लिन चोपड़ा 
शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि, राज कुंद्रा पर उन्होंने यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। शर्लिन चोपड़ा ने बताया था कि, राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से खुश नहीं थे। इन दोनों का रिश्ता काफी कॉम्प्लिकेटेड है और घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता है। जिसकी वजह से एक बार राज शर्लिन के घर पहुंचे थे और उनके साथ जबरदस्ती करने की भी कोशिश की थी। हालांकि उस वक्त शर्लिन चोपड़ा वहां से किसी तरह से बचके निकल गई थी। उन्होंने राज से कहा था कि वो किसी भी शादी शुदा इंसान के साथ संबंध नहीं रखना चाहती।

a

पूनम पांडे 
पूनम पांडे भी राज कुंद्रा को लेकर कई बार खुलासे कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि साल 2019 में राज ने उनको धमकी दी थी। एक कांट्रैक्ट साइन करने के लिए मजबूर किया था। जिसमे ये कहा गया था कि, पूनम को उनकी इच्छा के अनुसार एक निश्चित तरीके से शूट करना और पोज देना होगा। पूनम ने बताया था कि अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उनकी निजी चीजें लीक कर देंगे। जब उन्होंने साइन करने से मना कर दिया और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला किया। धमकी देने लगे और उनका पर्सनल नंबर भी लीक कर दिया। उस वक्त उनको कई सारे अलग-अलग फोन कॉल से आते थे। जिसकी वजह से वो देश छोड़कर भी चली गई थी। लेकिन जब वो वापस आई तो एक बार फिर से उन्हीं मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जिससे परेशान होकर उन्होंने अपना नंबर तक बदल दिया।

a

सागरिका सोना 
सागरिका सोना भी राज कुंद्रा को लेकर कई गंभीर आरोप लगा चुकी है। उन्होंने बताया था कि, उनसे न्यूड ऑडिशन की डिमांड की गई।

Share this story

Tags