Samachar Nama
×

Laal Singh Chaddha Twitter Review Aamir Khan की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के रिलीज होते ही लोगों ने ट्विटर पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड स्टार Aamir Khan चाहते है अब Cricket में हाथ आजमाना, कहा काश मैं भी IPL में खेलता, देखें VIDEO

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा आज यानी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसमे आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज से पहले ही लगातार बायकाट करने की मांग चल रही थी।

aamir


कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म का विरोध कर रहे थे और इसे बायकाॅट करने की मांग कर रहे थे। जिसकी वजह से अभिनेता आमिर खान भी डर गए थे और उन्होंने लोगों से अपील की थी कि, वो फिल्म को देखने सिनेमाघरों में जाएं। हालांकि अब फिल्म रिलीज होने के बाद लोग ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जिसमें लोगों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

 

aamir

फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने के बाद ट्विटर पर इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है, जो मिली जुली है। जिसमें कई लोगों ने फिल्म की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा कि, हिंदुस्तानी ये फिल्म देखनी चाहिए। अगले ने लिखा कि, आमिर खान एक पोस्टर को देखते हुए नजर आ रहे हैं इस पोस्टर में खाली सिनेमाघर देख रहा है साथ ही लिखा है दर्शक लापता।


लोगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमें कई लोग फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं, तो कई लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौटे है, उनकी पिछली रिलीज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान थी। हालांकि अब यह देखना है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा कारोबार करती है।

 

aamir

Raksha Bandhan 2022 भाई बहन के रिश्ते पर आधारित हैं ये फिल्में, इन OTT प्लेटफार्म पर देख सकते है आप

Raksha Bandhan 2022 एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं बाॅलीवुड के इन भाई बहनों की जोड़ी

Raksha Bandhan 2022 सौतेले भाई बहन होने के बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं Arjun Kapoor और Jhanvi Kapoor

Share this story