Samachar Nama
×

Raksha Bandhan 2022 एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं बाॅलीवुड के इन भाई बहनों की जोड़ी

sara

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देशभर में आज यानी 11 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। रक्षा बंधन के मौके पर बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के सगे भाई बहनों की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी जोड़ी काफी मशहूर है और इन बॉलीवुड भाई बहनों को की जोड़ी को लोग पसंद भी करते हैं।

Arpita Khan Sharma: सलमान खान की बहन अर्पिता का रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ते हुए वीडिया वायरल

सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा से बेहद प्यार करते हैं और कई मौकों पर वह अपनी बहन के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। आपको बता दें किए अर्पिता की शादी के मौके पर सलमान भावुक नजर आए थे। वो हर साल अपनी बहन से राखी बंधवाते हैं और उन्हें खास उपहार भी देते हैं।

Sara Ali Khan: हूबहू मां अमृता सिंह की तरह है सारा अली खान, सामने आई पुरानी तस्वीर

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की जोड़ी सबसे क्यूट भाई बहनों की जोड़ियां लिस्ट में आती है। सारा अपने भाई इब्राहिम की टांग खिंचाई करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। लेकिन वो अपने भाई पर जान छिड़कती हैं।

Akshay Kumar’s Mother Aruna Bhatia Passed Away

अक्षय कुमार और अलका भाटिया

अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया है और वो अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं और उनकी इज्जत करते हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बहन से जुड़े बचपन के किस्से को साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था किए वह हर साल राखी के मौके पर आपकी बहन के घर जाते हैंए उनसे राखी बनवाते हैं और इसके बाद उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं।

Ridhima kapoor ने किया खुलासा, क्यों नहीं चुना फिल्मी करियर

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बहुत इज्जत करते हैं और वह उनका बहुत ख्याल भी रखते हैं। कई मौकों पर रिद्धिमा कपूर अपने भाई रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।

Happy Birthday Rhea Kapoor Wishes Anil Kapoor And Sonam Kapoor

रिया कपूरए सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर

इन दोनों भाई बहनों की जोड़ी भी काफी मशहूर है। सोनम कपूर अपने भाई का बहुत ध्यान रखती हैं वही हर्षवर्धन भी अपनी बहन सोनम और रिया कपूर का ख्याल रखते हैं सोनम हर साल अपने भाई को राखी बांधती हैं।

Share this story