Samachar Nama
×

Raksha Bandhan 2022 सौतेले भाई बहन होने के बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं Arjun Kapoor और Jhanvi Kapoor

arjun janhvi

मनोरंजन न्यूज डेस्क। अर्जुन कपूर और जानवी कपूर एक दूसरे के सौतेले भाई बहन है। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का रिश्ता बेहद खास है और यह दोनों सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर भी कर चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री जानवी कपूर की मां और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद जानवी कपूर और अर्जुन कपूर के रिश्ते पहले से काफी सुधार चुके हैं। ये रिश्ता अब और भी ज्यादा मजबूत हो चुका है। अर्जुन कपूर ने अपने पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर के सबसे बुरे वक्त में उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहे और उनको सहारा दिया।

arjun janhvi

इसके साथ ही श्रीदेवी के निधन के बाद अपनी दोनों सौतेली बहन जानवी कपूर और खुशी कपूर को भी बड़े भाई का प्यार दिया और आज वह अपनी सगी बहन अंशुला कपूर के साथ-साथ जानवी कपूर और खुशी कपूर को भी उतना ही मानते हैं। जितना अपनी बहन अंशुला को मानते है। आज बोनी कपूर अपने चारों बच्चों के साथ एक अच्छी और खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। बता दे कि कुछ दिनों पहले जानवी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि भैया अर्जुन कपूर को पहली बार राखी बांधना उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल था। अभिनेत्री ने बताया कि, कैसे अर्जुन कपूर उन्हें एक भाई की तरह प्रोटेक्ट करते हैं।

arjun janhvi

अर्जुन कपूर जैसा अपनी बहन अंशुला का ध्यान रखते हैं ठीक वैसे ही खुशी और जानवी का भी ध्यान रखते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि, उनके साथ वो जो सुरक्षा, कंर्मट और अंडरस्टैंडिंग महसूस करती हैं। वह बेहद खास है। अभिनेत्री ने ये भी बताया था कि, अर्जुन को अपनी जिंदगी में पाकर बेहद खुश हैं। वो खुद को काफी लकी मानती हैं, वही अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, एक व्यक्ति ऐसा था जब वो अगर सामने होते थे

Janhvi Kapoor-Arjun Kapoor: एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे अर्जुन-जाह्नवी, बहन ने दिया हिंट

तो उनके बीच बात करने के लिए कुछ भी नहीं होता था। मगर अब चीजें बदल गई हैं। वह एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताते हैं। अर्जुन ने कहा कि, जानवी और उनका परिवार एक नहीं है वो अभी भी इसे ऐसे नहीं देखते हैं। हां लेकिन एक परिवार की तरह जब भी मिलते हैं तो बेहद खुश होते हैं। हालांकि आज अर्जुन कपूर, जानवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और बोनी कपूर एक परिवार की तरह काफी खुश रहते हैं।

arjun janhvi

Share this story