27 साल बाद भी कायम हैं Shahrukh Khan और Kajol की जोड़ी का जलवा, DDLJ ने रिलीज के बाद की शानदार कमाई
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा मशहूर है और इन दोनों की जोड़ी जब जब किसी फिल्म में एक साथ नजर आती है। तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका होना तय है। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को आपने 27 साल पहले फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में देखा था। यह फिल्म सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर थी। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की आईकॉनिक फिल्म की लिस्ट में आती है। जिसे देखना उनके चाहने वालों के लिए हर बार एक नया उत्साह होता है। हाल ही में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के मेकर्स ने फैंस को यह मौका दिया था। अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन पर दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। 27 साल बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर राज और सिमरन की लव स्टोरी दिखाई गई थी। देश की 3 सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर, आईमैक्स और सीनेपॉलिसी के कुछ सिनेमाघरों में शाहरुख और काजोल की ये आईकॉनिक फिल्म रिलीज की गई थी।
अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। ताजा खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज के बाद पर्दे पर 25 लाख रुपए की कमाई की है। शाहरुख की फिल्म की को दर्शकों ने काफी पसंद किया। बता दें कि फिल्म की टिकट 112 में बिकी थे। शाहरुख खान और काजोल द्वारा अभिनीत डीडीएलजे 20 अक्टूबर 1995 में रिलीज की गई थी।
Bhagyashree ने पति हिमालय दसानी का अस्पताल से शेयर किया वीडियो, देखकर फैंस को हुई चिंता