Bhagyashree ने पति हिमालय दसानी का अस्पताल से शेयर किया वीडियो, देखकर फैंस को हुई चिंता

जानकारी के लिए बता दें कि, इन तस्वीरों में अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी नजर आ रहे हैं और वो अस्पताल के बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के कंधे में चोट लग गई थी, जिसका इलाज चल रहा था, अब उनके पति हिमालय के कंधे की सर्जरी हुई है।
इसके बाद भाग्यश्री ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया की उनके पति की सजर्री हुई है और अब वो ठीक है। इस पोस्ट को देखने के बाद उनके चाहने वाले थोड़े परेशान हो गए। हालांकि अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के लिए फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाग्यश्री की तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।


Selena Gomez ने खुद को लेकर किया अब तक सबसे हैरान करने वाला खुलासा, सुनकर नहीं होगा यकीन

