Virat Kohli की बेहद क्यूट तस्वीरें पोस्ट कर पत्नी Anushka Sharma ने दी जन्मदिन की बधाई, देखकर फैंस की छूटी हंसी

अनुष्का शर्मा ने बेहद खास अंदाज में अपने पति विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। अनुष्का ने विराट के साथ कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। कुछ लोगों का कहना है कि, उनकी बेटी वामिका की शक्ल हूबहू विराट कोहली से मिलती दिखाई दे रही है। अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ 4 तस्वीरें शेयर की है। जिसमे कोहली का बेहद क्यूट अंदाज नजर आ रहा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा कि, आज तुम्हारा बर्थडे है माइ लव, तो जाहिर है मैंने इस पोस्ट के लिए आप के सबसे अच्छे एंगल वाली तस्वीरें चुनी है। आपके लिए हर रोज हर फार्म में प्यार। इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की है। अनुष्का शर्मा के सब बेहद प्यारे बर्थडे पोस्ट पर विराट कोहली ने भी हंसने वाली इमोजी साथ साथ स्माइली और हॉर्ट इमोजी शेयर की है।



