Samachar Nama
×

15 साल की उम्र में घर से भाग गई थी कंगना रनौत, आज है बॉलीवुड की क्वीन

kangana Ranaut: कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा को कहा सेक्यूलर पपी

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। कंगना रनौत को बॉलीवुड की विवादित क्वीन कहा जाता है। कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुआ था। उनका परिवार आज भी वही रहता है। लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत अपने  बॉलीवुड करियर की वजह से ज्यादातर समय मुंबई में ही बिताती हैं। आज हम आपको कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी की अनकही दास्तां के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत कम ही लोग जानते हैं।

kangana ranaut

कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपनी पहचान खुद बनाई है। कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पास स्थित सूरजपुर में हुआ था। उनके पिता अमरदीप रनौत बिजनेसमैन है, जबकि उनकी मां स्कूल टीचर हैं। कंगना रनौत ने बताया था कि, जब वह पैदा हुई थी तब उनका परिवार खुश नहीं था। उनकी बड़ी बहन का जन्म हुआ तो घरवाले बेहद खुश थे, लेकिन दूसरे बच्चे के तौर पर जब घर में लड़की हुई तब परिवार वाले खुश नहीं थे। अभिनेत्री ने बताया कि उनके माता-पिता उनको डॉक्टर बनाना चाहते थे।

kangana ranaut

लेकिन वह 12वीं क्लास में फेल हो गई थी। कंगना रनौत को अभिनय का शौक था, हह इस सपने को लेकर दिल्ली आ गई थी। दिल्ली में रहकर उन्होंने थिएटर डायरेक्टर अरविंद गौर से अभिनय के गुर सीखे और इंडिया हैबिटेट सेंटर का हिस्सा भी बनी थी। उन्होंने कई नाटक में काम भी किया था। कंगना ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि, संघर्ष के दिनों में उन्होंने कई बार सिर्फ रोटी और अचार खा कर ही दिन गुजारना पड़ा था। कंगना रनौत के पिता नहीं चाहते थे कि अभिनेत्री फिल्मों में काम करें।

Dhanbad कोर्ट में राष्ट्रद्रोह के तहत Actress Kangana Ranaut के खिलाफ शिकायतवाद दायर, 20 को होगी सुनवाई

जिसकी वजह से उनके पिता और अभिनेत्री के रिश्ते में खटास आ गई थी। कंगना रनौत 15 साल की उम्र में घर से भाग गई थी। उनकी पहली फिल्म भी बड़े खास तरीके से मिली। साल 2005 की बात है जब अनुराग बसु ने कंगना रनौत को एक कैफे में कॉफी पीते हुए देखा था और फिल्म का ऑफर दे दिया था। कंगना ने साल 2006 की फिल्म गैंगस्टर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

Sunny Kaushal और Nushrratt Bharuccha का म्यूजिक वीडियो रिलीज, लोगों को पसंद आई केमिस्ट्री

Kangana Ranaut ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ की

गैंगस्टर के लिए अभिनेत्री को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद कंगना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब वह बॉलीवुड की क्वीन कही जाती है। बता दें कि, कंगना बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जिनको एक बार नहीं बल्कि तीन तीन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कंगना के करियर की सफल फिल्मों की लिस्ट में फैशन, क्वीन, गैंगस्टर, तनु वेड्स मनु रिटर्न, मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और थलाइवी जैसी फिल्में शामिल हैं।

Dasvi trailer अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

kangana

फिल्म RRR ​की टीम प्रमोशन करने पहुंची वाराणसी, Rajamouli के साथ रामचरण और एनटीआर ने की गंगाआरती

Share this story