Samachar Nama
×

Sunny Kaushal और Nushrratt Bharuccha का म्यूजिक वीडियो रिलीज, लोगों को पसंद आई केमिस्ट्री

nusrat

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सनी कौशल और नुसरत भरूचा काफी समय से एक म्यूजिक वीडियो पर काम कर रहे थे। बता दें कि उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। सनी कौशल और नुसरत भरुचा का नया गाना क्या यही प्यार है। यह गाना कुछ समय पहले ही रिलीज कर दिया गया है।

nusrat

जो टीनएज लव को बेहद ही खूबसूरती से दर्शा रहा है। इस गाने की अगर हम बात करें तो यह कॉलेज के क्लासरूम से शुरू होकर शहर की सड़कों और गलियों तक रोमांस के रंग भरते नजर आ रहा है। इस गाने में दोनों ही कलाकार दुनियादारी से अलग एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। सनी कौशल और नुसरत भरुचा के बीच जुनूनी प्यार दिखाई दे रहा है।

जल परी बनी Sunny Leone, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सी डाइविंग की तस्वीरें

nusrat

जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे बेहद शानदार जैसे कॉमेंट से नवाज रहे हैं। गाने के निर्माता टी सीरीज के हेड भूषण कुमार है। इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है। जबकि रश्मि विराग और आनंद बक्शी ने इसके बोले लिखे हैं। अमाल मलिक ने क्या यही प्यार है गाने को कंपोज किया है।

Salman Khan के खिलाफ समन जारी, 5 अप्रैल को कोर्ट में होगी पेशी

nusrat

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Urfi Javed का नया स्टाइल

Share this story