Samachar Nama
×

Salman Khan के खिलाफ समन जारी, 5 अप्रैल को कोर्ट में होगी पेशी

Salman Khan ने अपने जन्मदिन पर किया ऐसा काम की गुस्साए फैंस ने कर डाला ट्रोल, खूब सुनाई खरीखोटी

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि सलमान खान एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक नया केस दर्ज किया गया है। दरअसल बात यह है कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर एक पत्रकार ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामला साल 2019 का बताया जा रहा है। जिसमे अभिनेता के खिलाफ हाथापाई करने का आरोप है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले को लेकर सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड मोहम्मद इकबाल शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

salman

इतना ही नहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड को सामान भी भेजा है। जिसके अनुसार 5 अप्रैल 2022 को दोनों को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश जारी किया है। अभिनेता सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत के मामला दर्ज किया गया है। जिला अधिकारी का कहना है कि, मामले में सबूत के तौर पर पीड़िता की गवाही, पुलिस रिपोर्ट और दूसरी चीजें मौजूद है।

Is Salman Khan going to work in Rohit Shetty’s film

शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए सबूत ही केस को सपोर्ट करने के लिए काफी है। गौरतलब है कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड ने कथित तौर पर 24 अप्रैल 2019 को टीवी चैनल अशोक पांडे के साथ मारपीट की थी। पत्रकार ने बिना इजाजत के सलमान खान का वीडियो बनाने की कोशिश की गई की थी। जिसकी वजह से वह नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने बॉडीगार्ड से पत्रकार को पीटने के लिए कहा था। पत्रकार का आरोप है कि सलमान ने उन्हें पिटवाने के बाद उनका फोन भी तोड़ दिया था।

After releasing the song worldwide, know why Salman Khan is upset

जिसमे वीडियो रिकॉर्ड किया है। हालांकि इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन इसे रफा-दफा कर दिया गया था। हालांकि अब इस मामले को लेकर एक बार फिर से जांच शुरू हो गई है और सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ समन भेजा गया है।

salman

Share this story