Samachar Nama
×

फिल्म RRR ​की टीम प्रमोशन करने पहुंची वाराणसी, Rajamouli के साथ रामचरण और एनटीआर ने की गंगाआरती

rrr

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार फिल्ममेकर और डायरेक्टर एस एस राजामौली इन दिनों फिल्म ट्रिपल आर को लेकर सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी यह फिल्म 25 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच मेकर्स फिल्म का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इस वक्त ट्रिपल आर की टीम देश के अलग अलग राज्यों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है।

RRR Release Date को लेकर आयी बड़ी अपडेट, अब इन दो दिन होगी Release खुद Director ने किया साफ़

दिल्ली, अमृतसर, जयपुर और कोलकाता के बाद ट्रिपल आर की टीम वाराणसी पहुंची। इस दौरान टीम ने गंगा आरती की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। जिसमे आप देख सकते हैं कि डायरेक्टर एस एस राजामौली के साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

rrr

फिल्म ट्रिपल आर की टीम बेंगलुरु, हैदराबाद, दुबई, बड़ौदा, दिल्ली, जयपुर, अमृतसर और कोलकाता जैसे शहरों का दौरा करने के बाद वाराणसी पहुंची। कलाकारों ने वाराणसी पहुंचकर गंगा आरती की। इसके बाद अपनी बड़ी टिकट रिलीज के लिए आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित नजर आए।

कलाकारों ने स्थानीय मीडिया के साथ बातचीत की और वाराणसी के व्यंजन का भी लुप्त उठाया है। अगर हम बात करें फिल्म ट्रिपल आर की तो इसमे जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रेया सरन जैसे कलाकारों मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। इसका निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

rrr

Share this story