Neha Dhupia से शादी रचाने से पहले Nora Fatehi के साथ रिश्ते में थे Angad Bedi, अफेयर को लेकर कह दी थी बड़ी बात
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अंगद बेदी ने साल 2018 में बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद से लगातार ये कपल एक दूसरे के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहा है। लेकिन आपको बता दें कि अंगद बेदी अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी करने से पहले बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री को डेट कर रहे थे। नेहा धूपिया से शादी करने से पहले अंगद बेदी अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप में थे और उनका रिलेशनशिप काफी ज्यादा सुर्खियों में भी था।
ब्लैक कलर की मोनोकनी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही Neha Dhupia, वायरल हो रही तस्वीरें
Bollywood Best Friends ये है बॉलीवुड के जिगरी दोस्त, अक्षय सुनील से लेकर धर्मेंद्र-अमिताभ

हालांकि उन दोनों का रिश्ता कुछ ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ शादी करने के बाद अंगद बेदी ने नोरा फतेही के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, मेरा ऐसा मानना है कि हर चीज की एक गरिमा होती है। कुछ रिलेशनशिप ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक चलते हैं, जबकि कुछ नहीं चल पाते हैं लेकिन हर कोई चाहता है कि उसका रिलेशनशिप चले। इसके लिए लोग कई कोशिशें भी करते हैं।

हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी अगर रिश्ता पटरी पर आ जाता है, तो बहुत अच्छा होता है लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो ये निराश कर देता है। नोरा फतेही के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जहां तक मेरे पिछले रिलेशनशिप की बात है तो मैं कहूंगा कि नोरा काफी अच्छी लड़की है, वो अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रही है। वो अपने काम में स्टार है और ऑडियंस भी उन्हें काफी पसंद कर रही हैं।

अभिनेता ने कहा था कि, मुझे लगता है कि नोरा जो पार्टनर डिस्टर्ब करती है वो उन्हें बहुत जल्द ही मिल जाएगा। बता दें कि अभिनेता अंगद बेदी नेहा धूपिया के साथ शादीशुदा लाइफ इंजॉय कर रहे हैं और वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। जिसका ऐलान भी बीते दिनों अंगद बेदी और नेहा धूपिया नहीं किया था।


