ब्लैक कलर की मोनोकनी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही Neha Dhupia, वायरल हो रही तस्वीरें
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नेहा धूपिया जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली है। इस बात का ऐलान खुद उनके पति अंगद बेदी और नेहा धूपिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया था। जिसमें वो अपनी बेटी मेहर के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही थी। हालांकि अभी प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय करते हुए अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।

जिसमे वो ब्लैक कलर की मोनोकनी ड्रेस में बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं। अभिनेत्री यहां पर स्विमिंग पूल में स्विमिंग का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकनी ड्रेस में बोल्ड दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर इस वक्त चर्चा का विषय बनी हैं, जिसमे वो बोल्ड लुक में दिखाई दे रहा है। जिसमे वो अपना बेबी बम फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। नेहा धूपिया की इस तस्वीर पर अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं।

इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट कर तारीफ की है। बता दें कि नेहा धूपिया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो प्रेगनेंसी पीरियड को खुलकर इंजॉय कर रही है और एक के बाद एक कई तस्वीरें भी शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं।

नेहा धूपिया ने साल 2018 में अभिनेता अंगद बेदी के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ था और अब वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

