Samachar Nama
×

Arjun Kapoor पर बीजेपी नेता ने साधा निशाना, कहा धमकी देने के बजाए अपने अभिनय पर ध्यान दो

Arjun Kapoor will catch the most wanted person trailer released

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। अर्जुन कपूर होना उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब इसी बीच एक खास वजह से अर्जुन कपूर सुर्खियों में है। दरअसल फिल्म लाल सिंह चड्ढा, रक्षाबंधन, दोबारा और ब्रह्मास्त्र के बायकाॅट करने के बीच अभिनेता अर्जुन कपूर का एक बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने फिल्मों का बहिष्कार करने वालों के खिलाफ पूरे बॉलीवुड को एक होने के लिए कहा है। अब इसी बयान की वजह से अर्जुन कपूर चर्चा में है।

Arjun Kapoor: अपनी दादी की इस ख्वाहिश को पूरा नहीं कर सकते अर्जुन कपूर

दरअसल बात यह है कि, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर के इस बयान को जनता के लिए धमकी माना है और उन्होंने इसका जवाब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिया है। नरोत्तम दास ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, अर्जुन कपूर को जनता को धमकाने की बजाए अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। इन लोगों में हिम्मत है, तो किसी और धर्म के लोगों पर भी फिल्म बनाएं। अपने इस बयान में बीजेपी के नेता ने अर्जुन कपूर को फ्लॉप एक्टर भी बताया और कहा कि, धमकाने से कुछ नहीं होगा अब जनता जागरुक हो गई है।

Arjun Kapoor: मलाइका आरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट हुए अर्जुन कपूर, सामने आई तस्वीरें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने इन बायकॉट पर चुप रहकर गलत किया। कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह नहीं चाहते थे कि, इसका जवाब देकर अपने हाथ गंदे करें क्योंकि उनका मानना था कि, हमारा काम अपने लिए बोलेगा।

Krishna Janmashtami 2022 कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ देख सकते हैं बाॅलीवुड की ये फिल्में

उन्होंने कहा था कि हमेशा हमें एक साथ आना चाहिए और इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है। अभिनेता ने फिल्म एक विलन रिटर्न के प्रमोशन के दौरान ये बात की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के कुछ दिनों बाद ही फ्लॉप हो गई थी।

Janmashtami 2022 कृष्ण भगवान के रूप में बेहद क्यूट और प्यारा लग रहा Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa का बेटा लक्ष्य, देखें तस्वीर

Did not want to take the risk?’ Boney Kapoor did not launch the son, Arjun Kapoor gave such an answer to the question

Janmashtami 2022 Songs बाॅलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, देखें प्लेलिस्ट

Share this story