Janmashtami 2022 कृष्ण भगवान के रूप में बेहद क्यूट और प्यारा लग रहा Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa का बेटा लक्ष्य, देखें तस्वीर
मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपने घर पर विशेष तैयारी की है। इसी बीच मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री और कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे लक्ष्य लिटिल कृष्णा के लुक में दिखाई दे रहा है।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा कृष्ण भगवान के रूप में काफी क्यूट और प्यारा लग रहा है। इस फोटोशूट की तस्वीर को शेयर करते हुए भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है।
इस तस्वीर पर अब तक टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने कमेंट कर उनके बेटे लक्ष्य क्यूटनेस की जमकर तारीफ की है। लक्ष्य की इस तस्वीर पर अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल अप्रैल के महीने में भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था। इसके बाद से वो लगातार अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं। जिससे उनके चाहने वाले भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
लगातार बिगड़ती जा रही Raju Srivastava की हालत, डॉक्टर्स ने दिया जवाब, अब बस दुआओं का सहारा