Samachar Nama
×

Janmashtami 2022 Songs बाॅलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, देखें प्लेलिस्ट

Janmashtami 2020: बॉलीवुड के इन गानों से खास बनाए कृष्ण जन्माष्टमी और डूब जाए भक्ति के रंग में

मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास दिन को आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिसमे दही हांडी के कार्यक्रम से लेकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा तक की तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों के बीच बॉलीवुड के गाने भी खूब सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक से एक कई बढ़िया गाने बनाए हैं। जो हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सबसे ज्यादा पॉपुलर होते हैं। तो आज हम आपको इस खास मौके पर बॉलीवुड के कुछ ऐसे गाने बताने जा रहे हैं, जिसे आप कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल कर सकते हैं और अपने इस त्यौहार को और भी खास बना सकते हैं।

गो गो गो गोविंदा

फिल्म ओह माय गॉड का यह गाना लोगों के बीच काफी ज्यादा मशहूर है। इस गाने को सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा पर फिल्माया गया है। जब जन्माष्टमी का फंक्शन होता है, तो यह गाना जरूर लोगों की जुबां पर होता है।

मैया यशोदा

हम साथ साथ है फिल्म का यह गाना आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गाने को करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू पर फिल्माया गया है।

राधा कैसे ना जले

आमिर खान और ग्रेसी सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म लगान का गाना राधा कैसे ना जले काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गाने पर डांडिया के साथ परफॉर्मेंस दी गई है। जिसके बोल काफी ज्यादा प्यारे हैं।

राधे राधे

आयुष्मान खुराना और नुशरत भरुचा की फिल्म ड्रीम गर्ल का गाना राधे राधे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गाने को आप अपनी जन्माष्टमी की प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

वो किसना है

अभिनेता विवेक ओबरॉय की फिल्म कृष्णा का ये गाना भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये गाना डांस परफॉर्मेंस के लिए सबसे बेस्ट माना गया है।

मन मोहन

फिल्म जोधा अकबर का गाना मन मोहन भी काफी लोकप्रिय गाना है। इसे आप अपनी जन्माष्टमी की प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मन बसिया

तेरे नाम फिल्म का सुपरहिट गाना है, जिसे अभिनेत्री भूमिका चावला पर फिल्माया गया इस गाने को आप अपने जन्माष्टमी की प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते है। इसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है।

बाॅलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के साथ काम करना चाहते हैं साउथ का ये मशहूर डायरेक्टर, खुद कही अपने दिल की बात

इसके अलावा और भी कई गाने हैं जो कृष्ण जन्माष्टमी में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इन गानों के जरिए आप इस त्यौहार को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।

RRR और बाहुबली के बाद डायरेक्टर SS Rajamouli ने अपने पिता KV Vijayendra Prasad से बना ली दूरी, आ रही ऐसी खबरें


लगातार बिगड़ती जा रही Raju Srivastava की हालत, डॉक्टर्स ने दिया जवाब, अब बस दुआओं का सहारा

Share this story