Samachar Nama
×

Arijit Singh Birthday इस बॉलीवुड फिल्म से अरिजीत सिंह को मिली थी पहचान, ऐसे शुरू हुआ था करियर

Arijit Singh के फैंस के लिए आ रही बुरी खबर, बिगड़ी सिंगर की मां की तबीयत

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि अरिजीत सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर है। जिन्होंने अपनी खूबसूरत और दिल छू लेने लेने वाली आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। जब भी अरिजीत सिंह का कोई गाना रिलीज किया जाता है तो इसे उनके चाहने वाले और संगीत प्रेमी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज अरिजीत सिंह का जन्मदिन है। अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में हुआ था। अरिजीत सिंह के पिता का नाम कक्कड़ सिंह जो एक सिख थे। उनकी माता आदिति बंगाली थी, अरिजीत सिंह का संगीत की शिक्षा बचपन से ही लेनी शुरू कर दी थी।

Arijit Singh Mother Dies of Coivd: कोरोना के चलते हुआ अरिजीत सिंह की माँ का निधन

उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। अरिजत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तबला बजाने के साथ शुरू की थी और इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे गायकी की ओर कदम रखा है। अरिजीत सिंह रोमांटिक और दर्द भरे गानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज में एक अलग ही दर्द है, जो लोगों को अपनी तरफ से खींच लेता है। अरिजीत सिंह को पहली बार सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में देखा गया था। इस शो में वह कम वोट पाने की वजह से बाहर हो गए थे। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत कभी नहीं छोड़ी।

Sadak 2 Arijit Singh Song: सड़क 2 से अरिजीत सिंह के गाने को हटाने की मांग पर बोले अमाल मलिक

इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म सांवरिया का में गाने का मौका मिला। यह गाना रिलीज नहीं हो पाया, इसके बाद उन्होंने साल 2006 में मुंबई शिफ्ट हो गए। मुंबई शिफ्ट होने के बाद उनकी किस्मत पलट गई। साल 2010 में अरिजीत सिंह ने म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के साथ मिलकर 3 फिल्म गोलमाल 3 कुरुख और एक्शन रिप्ले में काम किया। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 से की थी। इस फिल्म में उन्होंने फिर मोहब्बत गाना गाया।

उठ गया Aamir Khan की अगली फिल्म से पर्दा, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम

Sadak 2 Arijit Singh Song: सड़क 2 से अरिजीत सिंह के गाने को हटाने की मांग पर बोले अमाल मलिक

इसके बाद अरिजीत सिंह ने एजेंट विनोद प्लेयर्स का पेड़ और बर्फी जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए और संगीत भी दिए। लेकिन अरिजीत को असली पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली थी, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी इस फिल्म का मेरी आशिकी तुम ही हो आज भी लोगों की पहली पसंद है। जिसके लिए फिल्म फेयर अवार्ड से भी अरिजीत सिंह को सम्मानित किया गया था। इसके बाद से अर्जित सिंह ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा और वह आज बॉलीवुड के मशहूर सिंगर के लिस्ट में आते हैं।

Kangana Ranaut ने यौन शोषण को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा गलत तरीके से छूता था

Arijit Singh के फैंस के लिए आ रही बुरी खबर, बिगड़ी सिंगर की मां की तबीयत

दुल्हनिया सीरीज की तीसरी किस्त में नजर आएंगे Alia Bhatt और Varun Dhawan, जल्द होगा सकता है ऐलान

Share this story