Samachar Nama
×

Kangana Ranaut ने यौन शोषण को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा गलत तरीके से छूता था

Dhanbad थानेदार ने Kangana Ranaut के खिलाफ नहीं दर्ज किया मुकदमा, सिटी एसपी से शिकायत
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि, इस शो में कंगना रनौत बतौर होस्ट नजर आ रही है। जिसकी वजह से वह लगातार किसी ना किसी कारण सुर्खियों में हैं। इसी शो के दौरान कंगना रनौत ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल बात यह कि लॉकअप शो में नजर आने वाले प्रतियोगी खुद से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे अक्सर करते रहते हैं।

kangana ranaut

जिसमे अब कंगना रनौत ने भी एक बेहद दुखद खुलासा किया है। जिसके बारे में वह बात करते हुए भावुक हो जाती हैं। यह वाक्य उनके बचपन से जुड़ा हुआ है। कंगना रनौत ने बताया कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी है। कंगना रनौत ने बताया कि कैसे वो भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। अ करना ने कहा कि हर साल कई बच्चों को इससे गुजरना पड़ता है लेकिन लोग सार्वजनिक मंच पर इस पर बात करने से कतराते हैं। छोटी उम्र में कई बच्चों को अनचाहे टच का सामना करना पड़ता है।

kangana ranaut

अभिनेत्री ने बताया कि वह बहुत छोटी थी तब यौन शोषण का शिकार हुई थी। उम्र में उनसे बड़ा लड़का उन्हें गलत तरीके से छूता था। लेकिन उम्र छोटी होने के चलते उन्हें तब यह बात समझ नहीं आती थी कि उनके साथ क्या हो रहा है। क्योंकि कम उम्र के बच्चों को यह नहीं बताया जाता है कि क्या गलत है और क्या सही। वहीं बच्चों को यह बात समझ नहीं आती। यह कहते हुए कंगना रनौत भी काफी ज्यादा भावुक हो जाती हैं।

Manali Kangana Death Threats, कंगना को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मनाली पुलिस ने तेज की जांच

Share this story