Alia-Ranbir Wedding: इस एक तस्वीर से Alia Bhatt ने Ranbir Kapoor के साथ अपने रिश्ते को दिया था हिंट
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के साथ फेरे लेने वाले हैं। जिसकी तैयारियां पिछले काफी समय से चल रही है। हालांकि यह बात अलग है कि, अभी तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी लगातार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर अलग अलग अपडेट सामने आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे के साथ 4 साल तक डेट करने के बाद शादी करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने साल 2018 में रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी। रणबीर कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा था कि, हैप्पी बर्थडे सनशाइन। आलिया भट्ट ने इस पोस्ट के जरिए रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर हिंट दे दी थी।
14 अप्रैल को नहीं होगी Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी, भाई राहुल भट्ट ने किया खुलासा

गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर का जन्मदिन 28 सितंबर को होता है। अगर हम बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के काम की तो यह दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए एक साथ नजर आएंगे। फिल्म इसी 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसमे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे।
Salman Khan के मिलियन डॉलर सवाल का केजीएफ स्टार Yash ने दिया जवाब


