Samachar Nama
×

Alia-Ranbir Wedding: 14 अप्रैल को नहीं होगी Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी, भाई राहुल भट्ट ने किया खुलासा

Alia Bhatt ने रणबीर कपूर से शादी पर किया बड़ा ऐलान, बताया कब बनेंगी दुल्हनियां

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की शादी को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इसी 14 अप्रैल को होने जा रही है। पहले ऐसा कहा जा रहा था। हालांकि अब इसी बीच एक खास बातचीत के दौरान आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने बताया कि, उनकी बहन की शादी 13 या 14 अप्रैल को नहीं हो रही है। कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि, यह शादी पोस्टपोन हो सकती है।

alia

राहुल भट्ट ने बताया कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की तारीख बदलने और इसके बाद की तारीख में आगे बढ़ाने का फैसला किया। यह केवल मीडिया में डिटेल लीक होने की वजह से किया गया है। उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की तारीख 14 अप्रैल ही चुनी थी।

alia

पहले तारीख है वही थी, लेकिन मीडिया में जानकारी लीक होने के बाद तारीखें बदल दी गई है। हालांकि आगे देखना है कि अब दोनों की शादी किस दिन होती है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह दोनों 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया है।

alia

 

Share this story

Tags